चाईबासा: गुवा शहीद दिवस को लेकर विधायक सुखराम ने की बैठक, डीसी- एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

चाईबासा: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आठ सितंबर को गुवा गोलीकांड में हुए शहीटों की याद में शहीद दिवस का आयोजन होगा। इसे लेकर रविवार को झामुमो जिलाध्यक्ष सह विधायक सुखराम उरांव अन्य पदाधिकारियों के साथ गुवा पहुंचे. सुखराम उरांव ने गुवा शहीद स्थल, कार्यक्रम स्थल तथा मुख्यमंत्री, मंत्री आदि नेताओं के ठहरने के स्थल का जायजा लिया. गुवा डाक बंगला में उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जिला व विधानसभा स्तरीय तैयारी समिति का गठन किया.

जिला स्तरीय तैयारी समिति में मंत्री दीपक बिरुवा, सांसद जोबा माझी, विधायक सुखराम उयंव, विधायक निरल पूर्ति, भुवनेश्वर महतो, सोनाराम देवगम, जिप अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, दिनेश चन्द्र महतो, राहुल आदित्य, प्रेम गुप्ता, सोहेल अहमद को रखा गया है. वहीं विधानसभा तैयारी समिति में जिप अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन एवं राहुल आदित्य के अलावे बामिया माझी, आलोक अजय तोपनो, वृन्दावन गोप (पूजा पाठ व्यवस्था), मंगल पुरती, मो. तबारक, दुर्गा चरण देवगम, रिमु बहादुर थापा, अशोक दास, चुमन लाल लागुरी, मनोज लागुरी, मो. युसुफ,कमल बोबोंगा संदेश सरदार, सारिक रजा, शंकर बोबोंगा, महेन्द्र तिरिया, जगबन्धु गोप, मैरम जेराई, अजीत कुंकूल, किशोर दोरायबुरू, राज बानरा को शामिल किया गया. 

डीसी, एसपी से सुरक्षा का लिया जायजा 

शहीद दिवस के मद्देनजर उपायुक्त कुलदीप चौधरी, एसपी आशुतोष शेखर समेत पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया. इस दौरान अधिकारियों ने गुवा शहीद स्मारक, एरोड्राम, कार्यक्रम स्थल, वीआईपी लोगों के आवागमन व ठहरने आदि स्थानों का निरीक्षण व सुरक्षा का जायजा लिया. इस दौरान पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को व्याप्त खामियों को दूर करने का निर्देश दिया.

WhatsApp Image 2024-09-01 at 19.06.38_d339ad67 (1)
कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते डीसी-एसपी व अन्य अधिकारी

शहीद दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावे कई मंत्री, विधायक, सांसद के अलावे बड़ी हस्तियां शामिल होंगे. इनकी सुरक्षा व व्यवस्था में कोई चूक नहीं हो इस हेतु यह दौरा किया गया. इस दौरान डीडीसी संदीप मीणा, एसडीओ मुकेश मछुवा, मनोहरपुर के एसडीओ, एसडीपीओ, इन्स्पेक्टर, थाना प्रभारी आदि अधिकारी मौजूद थे.

लेखक के बारे में

By Santosh Verma

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More