हेमंत सरकार ने लोगों को ठगा है, जनता करेगी मूल्यांकन : आजसू पार्टी

रांची : राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के अलग अलग पंचायतों में आजसू पार्टी के विधानसभा प्रभारियों और पार्टी पदाधिकारियों द्वारा जन जागरण पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा और जन सभाओं के माध्यम से आजसू पार्टी द्वारा 2019 में राज्य सरकार द्वारा किए गए वादों की हकीकत से जनता को रूबरू कराया जा रहा है। पार्टी पदाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार पांच वर्ष पहले लोकलुभावन वादें कर सत्ता में तो आ गई लेकिन इन पांच सालों में उन्होंने जनता को केवल ठगने का काम किया है। 

पार्टी का कहना है कि आज राज्य की जनता सरकार ने पूछ रही है कि उन वादों का क्या हुआ? क्या हर साल 5 लाख युवाओं को नौकरियां मिलीं? क्या शिक्षित बेरोज़गारों को 5 हजार एवं 7 हजार का बेरोज़गारी भत्ता मिला? कितनी महिलाओं को 2 हज़ार रुपये का चूल्हा खर्चा मिला? झारखंड लोकसेवा आयोग एवं झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 5 सालों में कितनी परीक्षाएँ आयोजित की? संकट में महिलाओं की मदद पहुँचाने के लिए महिला बैंक की स्थापना के वादे का क्या हुआ? वादे के अनुसार कितने शहर विश्वस्तरीय बनें? ऐसी ही कई वादें हैं जिन्हें इस सरकार ने वोट पाने के इरादे से किया था लेकिन पूरा करने की दिशा में इन्होंने कोई कदम नहीं उठाया। जनता इनके द्वारा किए गए कार्यों का मूल्यांकन कर रही है। जन जागरण रथ में लगे एलईडी स्क्रीन में वीडियो के जरिए पार्टी पदाधिकारी सरकार द्वारा जनता से किए गए वादों को याद दिलाने का काम कर रहे हैं।

बॉयोडाटा संग्रह अभियान को मिल रहा समर्थन

सरकार ने सबसे अधिक नुकसान युवाओं का किया है। उन्होंने न नौकरियां दी न ही रोजगार के नए अवसर प्रदान किए। उन्होंने अपनी गलत नीतियों से राज्य के कल और आज दोनों को बर्बाद किया है। सरकार की गलतियों और वर्तमान स्थिति का एहसास दिलाने के लिए युवा आजसू द्वारा प्रदेश भर में राज्य के बेरोजगार युवाओं का डेटा एकत्रित करने के लिए बॉयोडाटा संग्रह अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत आज विभिन्न लॉज, कॉलेज, कोचिंग सेंटर साथ ही अन्य जगहों पर युवाओं का बॉयोडाटा लिए गए। इस अभियान को युवाओं का पूरा समर्थन मिल रहा है। ऑनलाइन ऑफलाइन दोनों माध्यमों से युवा इस अभियान से जुड़कर अपना बॉयोडाटा जमा कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More