रांची में सांसद महुआ माजी के समक्ष बड़ी संख्या में युवाओं ने थामा झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन

रांची: रविवार को राज्यसभा सांसद सह झामुमो महिला मोर्चा की पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. महुआ माजी के समक्ष वाल्मीकि नगर के दर्जनों युवाओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। युवाओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह माननीय राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन और झारखंड के मुख्यमंत्री सह कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को आदर्श मानते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुए। इस मौके पर अपने संबोधन में महुआ माजी जी ने कहा कि वीर शिबू सोरेन जी और हेमंत सोरेन जी के आदर्शों पर चलते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार को आगे की ओर बढ़ाना है साथ ही लोगों के हर सुख-दुख में खड़ा रहना है, उनकी आवाज को बुलंद करना है। इसमें आप लोगों के साथ हर समय खड़े रहने की बात उन्होंने कही।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नन्द किशोर सिंह चंदेल,सोमू बनर्जी,अमन ठाकुर,साकिर ने अपना योगदान दिया। आज के सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में प्रवेश कुमार के नेतृत्व में प्रवीण कुमार, हेमंत वाल्मीकि, सूरज वाल्मीकि, प्रियांशु पवार, शुभम कुमार, अमन कुमार, अमित कुमार, अनिकेत कुमार, अभिषेक कुमार, बाबूलाल जेडिया, ओमकार कुमार, कुणाल कुमार, चंदू कुमार, अंतू कुमार, राहुल जेड़िया, हर्ष कुमार, मनीष कुमार, यशपाल कुमार, मोनू कुमार, नितिन चावरिया, राहुल जेडिया, राजवीर राम, राहुल पवार, राजू राम, रवि कुमार, रोहित राम, सचिन राम, सागर राम, शिवा राम, सन्नी, राजू जेड़िया, अंशु कुमार, बादल कुमार, सागर कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग ने सदस्यता ग्रहण की। इस कार्यक्रम में साथ में उपस्थित संध्या देवी, गीता देवी लोग मौजूद रहीं।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More