बोकारो: गोमिया विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह, आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो हुए शामिल

बोकारो: पेटरवार हाई स्कूल मैदान में रविवार को आजसू पार्टी का गोमिया विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। पार्टी के केन्द्रीय महासचिव सह गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो के नेतृत्व में आयोजित इस सम्मेलन में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो उपस्थित रहे। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन को बेचने वाली जेमएएम और खरीदने वाली कांग्रेस ने अपनी गलत नीति निर्धारण से राज्य के विकास पर विराम लगा दिया है। 40 साल से सक्रिय राजनीति में रहने वाली पार्टी जेएमएम ने राज्य के हित में कोई काम नहीं किया। राज्य की जनता ने इनकी दूसरी पीढ़ी को नेतृत्व का मौका तो दिया लेकिन इन्होंने अपनी ही जनता को केवल ठगने का काम किया है।

WhatsApp Image 2024-09-01 at 18.29.46_c5de410b (1)
कार्यक्रम को संबोधित करते सुदेश महतो

उन्होंने कहा कि जनता को कई महीनों से पेंशन नहीं मिला है, उनके हक के राशन से भी उन्हें वंचित होना पड़ रहा है। राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए लोग सालों से सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। राज्य की वर्तमान परिस्थिति में लोग अपनी ख़ातियानी जमीन तक का ऑनलाइन रसीद निर्गत नहीं करा पा रहे हैं। आज एक जमीन को उसके वाजिब मालिक की जगह दूसरे के नाम से ऑनलाइन अपडेट किया जा रहा है।

आजसू के वरीय उपाध्यक्ष सह गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव से पहले लोग लुभावन वादों की पोथी लेकर आने वाली हेमन्त सरकार ने जनता से किए एक भी वादे को पूरा नहीं किया। इन्होंने जनता को छलने का काम किया है। चुनाव सामने देख नए नए वादे कर फिर जनता को भ्रामित करने का प्रयास कर रही है सरकार। हम सभी को मिलकर इस सरकार को सत्ता से हटाने का काम करना है। स्थानीय नीति, नियोजन नीति और विस्थापन नीति बनाने का वादा कर सत्ता में आई सरकार ने कोई नीति नहीं बनाई। पाँच लाख नौकरी का वादा पूरा न करके युवाओं को ठगने का काम किया है। इस सरकार के दिन अब गिनती के बचे हैं।

WhatsApp Image 2024-09-01 at 18.18.38_dc55d5e3 (1)
समारोह में उपस्थित चूल्हा प्रमुख व कार्यकर्तागण

इस मौके पर उपस्थित हज़ारों चूल्हा प्रमुखों ने शपथ ग्रहण की। वहीं मंच को उमाकांत रजक, काशी नाथ सिंह, कौशल्या देवी सहित जिला के कई नेता, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य साझा किया। वहीं मंच का संचालन राजेश विश्कर्मा ने किया। वहीं मंच से कई लोगो ने आजसू का शपथ ग्रहण किया।

लेखक के बारे में

By Manoj Garg

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More