चाईबासा: प्राधिकार के तत्वावधान में डीएलएसए सचिव ने मंडल कारा में बंदियों से की मुलाकात

चाईबासा: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश मोहम्मद शाकिर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने एलएडीसी के उप प्रमुख सुरेंद्र प्रसाद दास और सहायक एलएडीसी रत्नेश कुमार के साथ स्थानीय मंडल कारा में आवासित बंदियों से मुलाकात की। इस दौरान बंदियों से बातचीत में उनका हालचाल लिया साथ ही उन्होंने वैसे बंदियों का पता लगाने का भी प्रयास किया जिनके पास अधिवक्ता न हो या जिनके परिजन उनसे मिलने नहीं आते हो या फिर उन्हें जमानतदार नहीं मिल पा रहा हों।

 ज्ञात हो कि ऐसे मामलों में उन्हें प्राधिकार के द्वारा निशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाती है, प्रत्येक माह के पहले और दूसरे रविवार को प्राधिकार के द्वारा मंडल कारा में यह कार्यक्रम संचालित किया जाता है। इस दौरान कारा अधीक्षक सुनील कुमार भी मौजूद थे। उपरोक्त जानकारी प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने दी।

लेखक के बारे में

By Santosh Verma

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More