कोडरमा में जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल 5 युवतियां समेत 9 गिरफ्तार

कोडरमा: गुप्त सूचना  के आधार पर शनिवार देर रात कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बागीटॉड़ स्थित स्थानीय स्पाइसी होटल में हुई पुलिस कार्रवाई में 5 युवतियों समेत 9 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कथित होटल में वेश्यावृत्ति का धंधा होता है और इसके लिए बाहर से युवतियों को होटल संचालक की ओर से बुलाया जाता है। थाना प्रभारी सुजीत कुमार ने पुलिस दलबल के द्वारा बीती रात्रि जब होटल में छापेमारी कर मामले की जांच की तो मौके से पांच युवतियां (एक महिला सहित) एवं चार पुरूषों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की गंभीरतापूर्वक जांच कर रही है।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More