कौन बनेगा मझगांव विधानसभा का किंग, झामुमो के निरल पूर्ति फिर मारेगें बाजी या लगेगा ब्रेक!

चाईबासा: झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. अब चाय की चुस्की के साथ लोग चर्चा करने में जुट गयें है तो वहीं कोलहान से कोल्हान टाइगर सह पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन झामुमो छोड़ भाजपा में शामिल हुए तो संथाल परगना से लोबिन हेंब्रम भी आज आज झामुमो से नाता तोड़ भाजपा का दामन थाम लिये हैं. वैसे में भाजपा ने एक ओर जहां झामुमो को कोलहान में बड़ा झटका दिया है, वहीं संताल परगना में झामुमो को बड़ा झटका लगा है. ऐसे में झारखंड विधानसभा चुनाव और दिलचस्प हो गया है. 

अब बात करें सिंहभूम संसदीय क्षेत्र के मझगांव विधानसभा की तो मझगांव विधानसभा से लगातार तीसरी बार निरल पूर्ति ने चुनाव जीता है. भाजपा को विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा था. बीते चुनाव में टिकट बंटवारे में गुटबाजी और भाजपा के शीर्ष नेताओं में आपसी अंतर कलह के कारण कोल्हान और जिले की राजनीति में इसका भारी असर देखने को मिला. भाजपा ने पूर्व मंत्री और मझगांव से दो बार रहे विधायक बडकुंवर गागराई का टिकट काट दिया गया और आदिवासी समाज और आदिवासी ‘हो’ समाज युवा महासभा से जुड़े  पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष भूषण पाठ पिंगुवा को भाजपा टिकट दिया था. 

मझगांव से भाजपा के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री रहे बडकुंवर गागराई ने टिकट कटने से नाराज होकर निर्दलीय चुनाव लडा. चुनाव में बडकुंवर और भाजपा की करारी हार हुई. कहा जाता है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड के मुख्यमंत्री रहे अर्जुन मुंडा के बडकुंवर गागराई काफी करीबी हैं. पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और रघुवर दास से अर्जुन मुंडा का 36 का आंकड़ा रहा है, जो जगजाहिर है. अर्जुन मुंडा और बडकुंवर गागराई पूर्व में मधु कोड़ा के घोर विरोधी थे. बताया जाता है कि बीते चुनाव में बड़कुवर का टिकट कटवाकर भूषण पाठ पिगूवा को टिकट दिलाई. 

इसी तरह जगन्नाथपुर से भी विपिन पुरती, मंगल सुरेन को टिकट के बदले सुधीर सुंडी को टिकट दिया गया था. हालांकि, उस समय कोड़ा दंपति कांग्रेस में शामिल थे. लेकिन कहा जाता है कि कोड़ा दंपति का कोल्हान और झारखंड की राजनीति में सिक्का चलता है. भले ही कोड़ा दंपति किसी पार्टी में रहे लेकिन सभी पार्टियों में उनकी जबरदस्त पैठ है,  यही कारण है कि कांग्रेस में रहते हुए उन्होंने अपने खास लोगो को मझगांव और जगन्नाथपुर से टिकट दिलाया.  मझगांव से 2 बार विधायक रहे निरल पूर्ति को कड़ी टक्कर देने वाले पूर्व मंत्री बड़कुवर गहराई का टिकट कट गया. 

मझगांव में वर्तमान विधायक निरल पूर्ति और भाजपा नेता पूर्व मंत्री बडकुंवर गगराई दोनो के बीच ही मंझगाव में राजनीतिक लड़ाई रही है. एक बार निरल पूर्ति तो दूसरी बार बडकुंवर गागराई चुनाव जीतते रहे हैं, लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे के कारण प्रत्याशी निरल पूर्ति लगातार तीसरी बार मझगांव से विधायक बने. देखना है कि इस बार मझगांव से भाजपा का टिकट किसको मिलता है जो निरल पूर्ति के चुनावी रथ हैट्रिक जीत को रोक सकेगा या निरल पूर्ति इस बार भी इतिहास दोहराते हुए हैट्रिक जीत दर्ज करेंगे. 

वही चाईबासा विधानसभा से मंत्री दीपक बिरुवा से दो बार टिकट लेकर चुनाव हार गए, जेबी तुबिद जिनका पैतृक गांव मझगांव है उन्हें भी मझगांव विधानसभा से चुनाव लड़ने पर मंथन चल रहा है और बडकुंवर गगराई को चाईबासा विधानसभा सीट से. अब देखना है कि टिकट किसे मिलता है. लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने एक अदना सा कार्यकर्ता राह चलते मुसाफिरों की सेवा करने वाले सोनाराम सिंकु को विधायक बना कर राजनीति में अपने लोहा साबित कर दिया था.

लेखक के बारे में

By Santosh Verma

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More