कोडरमा: नवलशाही में पुलिस ने किया बोल्डर लदा तीन हाईवा जब्त

कोडरमा: जिले के नवलशाही थाना अंतर्गत कोडरमा गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित थाना भवन के समीप शुक्रवार देर रात को एक हाईवा (WB 39B 7026) व शनिवार अहले सुबह 2 हाईवा (HR 46E 6218) व एक टाटा कंपनी के बोल्डर लदा हाईवा को नवलशाही थाना पुलिस ने चालान जप्त किया है. इन सभी के पास चालान नहीं था. 

जानकारी के अनुसार नवलशाही थाना भवन के करीब वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान बोल्डर लदे तीन हाइवा घोरथम्बा की ओर से आ रहे थे. उक्त स्थल पर मौजूद अधिकारियों द्वारा हाइवा को रोक कर चालक से बोल्डर से संबंधित चालान की मांग की गई परंतु चालक द्वारा कोई कागजात नहीं प्रस्तुत करने पर वाहन को जब्त कर नवलशाही थाना परिसर में अग्रेषित कार्रवाई के लिए सुरक्षित रखा गया है.

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More