योजनाओं का लाभ समाज के हर तबके तक पहुंचाना सरकार का उद्देश्य: सुमी पूर्ति

चाईबासा: राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में शनिवार को सदर प्रखंड के नरसंडा पंचायत में शिविर का आयोजन हुआ. शिविर में झामुमो नेत्री सुमी पूर्ति भी शामिल हुई. उन्होंने शिविर में आये ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है. 

उन्होंने कहा, सरकार का उद्देश्य राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ समाज के हर तबके तक पहुंचे इसके लिए पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किये जा रहे है. शिविर में उन्होंने ग्रामीणों को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन योजना, गुरूजी क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना समेत विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ उठाने की अपील की.

महादेव कॉलोनी में भी लगाया गया शिविर

इधर नगर परिषद, चाईबासा क्षेत्र वार्ड संख्या 2 महादेव कॉलोनी में भी शिविर लगाया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना व गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना सहित अन्य योजनाओं को लेकर आमजनों में काफी उत्सुकता देखी गई. शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अपना-अपना स्टॉल लगाकर आमजनों को योजनाओं की जानकारी व लाभ से लाभान्वित किया गया. साथ ही आमजनों के समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान भी किया गया. 

योजनाओं का लाभ समाज के हर तबके तक पहुंचाना सरकार का उद्देश्य: सुमी पूर्ति
त्रिशानु राय ने लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की.

 

आमजनों को संबोधित करते हुए प०सिंहभूम जिला बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य त्रिशानु राय ने कहा, देने अधिकार चौथी बार राज्य सरकार आई है आपके द्वार. आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में आयोजित शिविरों में शामिल होकर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें. राज्य सरकार अपने राज्यवासियों की हर एक समस्या के समाधान के लिए दृढ़ संकल्पित है. इस दिशा में राज्य सरकार निरंतर आगे बढ़ रही है.

लेखक के बारे में

By Santosh Verma

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More