केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे बाबानगरी देवघर, पत्नी संग किया जलाभिषेक

रांची: केंद्रीय कृषि मंत्री और भाजपा के झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान शनिवार को बाबा की नगरी देवघर पहुंचे. वहां उन्होंने अपनी पत्नी के साथ बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक किया. उन्होंने बाबा से देश और राज्य के विकास के साथ-साथ शांति और समृद्धि की प्रार्थना की. 

देवघर पहुँचने से पूर्व शिवराज सिंह चौहान ने बोकारो हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत भी की. इस दौरान उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की सरकार देश में किसानों को खुशहाल बनाने और खेती की स्थिति को उन्नत करने के प्रति बेहद गंभीर है. उनकी मानें तो खेतों और किसानों को खुशहाल करने की दिशा में सरकार ने अपने कदम बढ़ा दिए हैं. बता दें कि शिवराज सिंह चौहान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी और रणनीति पर देवघर में नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मंथन करेंगे.

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उनकी सरकार खेतों को खुशहाल बनाने, किसानों को खुशहाल बनाने के लिए 6 मूल मंत्र पर काम कर रही है. पहला कृषि उपज बढ़ाना, दूसरा कृषि उपज की लागत घटाना, तीसरा किसानों को उनकी उपज का ठीक मूल्य दिलाना, चौथा फसलों की पैदावार में वृद्धि करना, खेती के नुकसान की भरपाई करना और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना. केंद्रीय कृषि मंत्री देश के किसानों की हालत को सुधारने के लिए खेतों को उन्नत बनाने के लिए इस कदम को महत्वपूर्ण मानते हैं. 

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More