Vande Bharat Express: मेरठ-लखनऊ के बीच आज से चलेगी वंदे भारत, पीएम मोदी ने किया शुभारंभ

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेरठ-लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस संचालन का वर्चुअल शुभारंभ किया। शनिवार को मेरठ सिटी स्टेशन से सांसद अरुण गोविल, राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी, प्रदेश सरकार के जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक, ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर, महापौर हरिकांत अहलूवालिया की उपस्थिति में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन लखनऊ के लिए रवाना हुई।

उत्तर प्रदेश के मेरठ को एक सेमी हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस का तोहफा मिला, लखनऊ से मेरठ के बीच 22490/22489 अपडाउन वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन आज से शुरू हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल मेरठ से वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना किया। दोपहर 12:57 बजे पीएम मोदी के हरी झंडी दिखाए जाने के बाद यह ट्रेन लखनऊ के लिए रवाना हुई। इस प्रकार यूपी की राजधानी लखनऊ अब मेरठ से भी वंदे भारत एक्सप्रेस से जुड़ गई। अब तक अयोध्या दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का लखनऊ में ठहराव होता है। इसके अलावा लखनऊ वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस, लखनऊ गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, लखनऊ पटना वंदे भारत एक्सप्रेस और लखनऊ देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन हो रहा है। अब मेरठ भी वंदे भारत से जुड़ गया है, एक सितंबर से यह ट्रेन लखनऊ से दोपहर 2:45 बजे खुलकर रात 10 बजे मेरठ पहुंचेगी। वहीं, 2 सितंबर की सुबह 6:35 बजे वंदे भारत मेरठ से खुलकर दोपहर 1 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

ट्रेन में दर्शन एकेडमी, दीवान पब्लिक स्कूल, ऋषभ एकेडमी और लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल के 200 विद्यार्थियों समेत 500 गणमान्य लोग नि:श्शुल्क यात्रा कर रहे है। इन विद्यार्थियों को हापुड़ तक सेमी हाईस्पीड ट्रेन में सफर कराया जाएगा। वहां से वापस स्कूल लाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। 

क्या होगा किराया?

लखनऊ से मेरठ तक चेयर कार का किराया 1300 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 2365 रुपये है। वापसी में मेरठ से लखनऊ आने वाली वंदे भारत का किराया ज्यादा होगा। मेरठ से लखनऊ तक चेयर कार का किराया 1355 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 2415 रुपये होगा। लखनऊ से मेरठ तक चेयर कार के किराए में बेस फेयर 859 रुपये और कैटरिंग चार्ज 308 रुपये लिए जा रहे हैं। रिजर्वेशन चार्ज, सुपरफास्ट चार्ज और जीएसटी भी इसमें शामिल किया गया है। एग्जीक्यूटिव चेयर कार में बेस फेयर 1766 रुपये और कैटरिंग चार्ज 369 रुपये है। किराए के साथ रिजर्वेशन चार्ज, सुपरफास्ट चार्ज और जीएसटी में अंतर है। मेरठ से लखनऊ आते समय चेयर कार के किराए में बेस फेयर 858 रुपये और कैटरिंग चार्ज 364 रुपये रखा गया है। एग्जीक्यूटिव चेयर कार में बेस फेयर 1766 रुपये और कैटरिंग चार्ज 419 रुपये है।

सप्ताह में छह दिन होगा संचालन

मेरठ से लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन हफ्ते में 6 दिन होगा। मंगलवार को ट्रेन का परिचालन नहीं होगा। ट्रेन नंबर 22489 लखनऊ-मेरठ वंदे भारत एक्सप्रेस चारबाग स्टेशन से हर दिन दोपहर 2:45 बजे रवाना होगी और रात 9:55 बजे मेरठ पहुंचेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ से 31 अगस्त को वंदे भारत का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद 1 सितंबर से लखनऊ से यह ट्रेन आम यात्रियों के लिए नियमित तौर पर चलेगी। मेरठ से इसका नियमित संचालन 2 सितंबर से शुरू होगा। पहले दिन करीब 7:00 बजे वंदे भारत ट्रेन के लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर पहुंचने का अनुमान है। वहां इसके जोरदार स्वागत की तैयारी है।

स्कूली बच्चे करेंगे मुफ्त सफर

मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस पर शनिवार को स्कूली बच्चों को मुफ्त सफर कराया जाएगा। मेरठ में शुक्रवार देर शाम सिटी स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन की रैक पहुंच गई है। शनिवार को मेरठ शहर के चार स्कूलों दीवान पब्लिक स्कूल, दर्शन एकेडमी, ऋषभ एकेडमी और लॉर्ड कृष्ण इंटर कॉलेज के बच्चे ट्रेन में मुफ्त सफर करेंगे। बच्चों को मेरठ से मुरादाबाद ले जाया जाएगा और वहां से बस से उन्हें वापस लाया जाएगा। मुरादाबाद के छात्रों को बरेली तक सफर कराया जाएगा।

सांसद ने कहा, 1971 के बाद अब आया

सांसद अरुण गोविल ने कहा कि स्टेशन 1971 में आया था। उसके बाद अब आया हूं वंदे भारत की सौगात के साथ। कहा, इस ट्रेन से मेरठवासियों का प्रदेश की राजधानी लखनऊ की यात्रा आरामदायक और तेज गति से हो सकेगी।

लेखक के बारे में

By Sujit Sinha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More