अफसर अली की जमानत याचिका झारखंड हाईकोर्ट में खारिज

रांची: सेना की 4.55 एकड़ जमीन की खरीद-बिक्री मामले में गिरफ्तार आरोपी मो. अफसर अली को कोर्ट से राहत मिलती नहीं दिख रही है. हाईकोर्ट ने मो. अफसर अली की जमानत याचिका ख़ारिज कर दी है. मामला बरियातु का है. बता दें कि इडी ने अफसर अली को पिछले साल 2023 में 14 अप्रैल को गिरफ्तार किया था.
निचली अदालत से जमानत याचिका खारिज होने के बाद अफसर अली ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए जमानत याचिका दाखिल की थी. साथ ही अपनी गिरफ्तारी की प्रक्रिया को भी चुनौती दी थी. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने इडी से इस बारे में जानकारी मांगी थी.
