राजस्थान : दुष्कर्म के आरोपी को फांसी की सजा होनी चाहिए : रेहाना रियाज चिश्ती

जोधपुर, 30 अगस्त (आईएएनएस)। राजस्थान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती शुक्रवार को जोधपुर पहुंचीं। उन्होंने नाबालिग से दुष्कर्म मामले के आरोपी को फांसी की सजा देने की बात कही।

रेहाना रियाज चिश्ती ने सर्किट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की और पीड़ितों महिलाओं की समस्याओं को सुना। उन्होंने अस्पताल के अधीक्षक को निर्देश देते हुए कहा कि व्यवस्था को सुधारें और सीसीटीवी कैमरे को दुरुस्त करें। उन्होंने एक महीने के अंदर रिपोर्ट पेश करने के भी निर्देश दिए।

रेहाना रियाज चिश्ती ने बताया कि महिला आयोग में दुष्कर्म के मामले आने पर तत्काल कार्रवाई की जाती है। जोधपुर में पिछले दिनों दुष्कर्म की कई 3-4 घटनाएं हुईं हैं, जो बेहद अफसोसजनक हैं। इस तरह की घटना मानवता को शर्मसार करती है।

उन्होंने कहा कि कोई भी समाज इस तरह की चीजों को बर्दाश्त नहीं करेगा। हमें उन मामलों की चिंता ज्यादा है, जो पुलिस और महिला आयोग तक नहीं पहुंच पाते हैं। कुछ जगहों पर तो दुष्कर्म के और ज्यादा भयानक मामले होते हैं, जो सामने नहीं आ पाते । कुछ लोग डर की वजह से उन मामलों को दबा देते हैं। पीड़ित को ब्लैकमेल करके मामले की रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई जाती है।

रेहाना रियाज चिश्ती ने कहा कि मीडिया इन मामलों में सक्रिय भूमिका निभाती है, उससे कई सारे दुष्कर्म के मामलों की जानकारी मिलती है। महिला आयोग को जैसे ही इन मामलों की जानकारी मिलती है, उस पर कार्रवाई की जाती है। सोशल मीडिया पर आने वाले मामलों पर भी कार्रवाई की जाती है। हम लोगों को जागरूक करते हैं कि अगर उनके साथ ऐसी कोई घटना घटी है, तो वो जरूर सामने लाएं।

उन्होंने कहा कि दुष्कर्म जैसे संगीन मामलों में आरोपी के ख‍िलाफ तुरंत कार्रवाई करना बेहद जरूरी है। कोर्ट में सजा की प्रक्रिया में तेजी आना आवश्यक है। इन मामलों की फास्ट कोर्ट ट्रैक में सुनवाई कराकर पीड़िता को जल्द न्याय दिलवाना चाहिए। आरोपी को फांसी से कम सजा नहीं होनी चाहिए।

रेहाना रियाज चिश्ती ने अधिकारियों को नशे के खिलाफ अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, डीसीपी ईस्ट आलोक श्रीवास्तव सहित जिले के ग्रामीण व शहरी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

—आईएएनएस

एसएम/सीबीटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More