कोडरमा: पद्मावती जैन शिशु विद्या मंदिर में मिलन समारोह का आयोजन

चाईबासा: पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, चाईबासा में शुक्रवार को प्रधानाचार्य कृष्णा सिंह की सेवानिवृत्ति को लेकर एक स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित कर किया. मौके पर प्रदेश सचिव ने प्रधानाचार्य के लिए उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि कृष्ण कुमार सिंह विद्या भारती के एक समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं. वे एक कर्मठ,अनुशासनप्रिय एवं कर्तव्यनिष्ठ प्रधानाचार्य थे. उन्होंने विकट परिस्थितियों में विद्यालय को विकास के मार्ग पर पहुंचाया. उपाध्यक्ष बजरंग लाल चिरानिया ने प्रधानाचार्य को सक्रिय कार्यकर्ता बताया और कहा कि वे विकट परिस्थिति का सामना डटकर करते थे. कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रधानाचार्य हमेशा विद्यालय के विकास की बात करते थे, साथ ही वे आचार्य के आर्थिक विकास और भैया-बहनों के शैक्षिक विकास की बात करते देखे गए. 

जमशेदपुर विभाग के विभाग प्रमुख तुलसी प्रसाद ठाकुर ने कहा कि प्रधानाचार्य विद्या भारती के एक समर्पित कार्यकर्ता थे, जो कठिन से कठिन कार्य को बड़ी सरलता से करते थे. सदस्य अनंतलाल विश्वकर्मा ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि प्रधानाचार्य को कभी विश्राम करते नहीं पाया. यह काम को बहुत महत्व देते थे, जिसका परिणाम आज विद्यालय में दिखता है. ब्रेन टुडू ने कहा कि प्रधानाचार्य विद्यालय का केंद्र बिंदु होता है. उनके इर्द-गिर्द विद्यालय के समस्त क्रियाएं घूमती हैं. इसलिए प्रधानाचार्य को अपने कार्य का निर्वहन करना चाहिए. सुजीत विश्वकर्मा, पूर्णकालिक सुरेश मंडल, नरेश राम, जमुना कोया आदि महानुभावों ने अपने-अपने उद्गार व्यक्त किए. विद्यालय के भैया-बहनों में कक्षा दसवीं की बहन प्राची कुमारी, रिशु कुमारी और भैया ओम सागर ने भी अपने अनुभव को साझा किया. कक्षा दशम की बहन रश्मि कुमारी ने एक गीत-‘ जीवन बन तू दीप सामान’ प्रस्तुत कर सब श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से प्रधानाचार्य को श्रीफल,अंगवस्त्र व भेंट स्वरूप उपहार देकर सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम का संचालन मंजू श्रीवास्तव ने किया. मौके पर चाईबासा संकुल के प्रधानाचार्य जगदीश मंडल, सचिन दास, आनंद प्रधान तथा विद्यालय के समस्त आचार्य बंधु भगिनी एवं कक्षा अष्टम से दशम तक के भैया-बहन उपस्थित थे. 

लेखक के बारे में

By Santosh Verma

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More