इंदौर में बड़ी बहन की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने की आत्महत्या

इंदौर, 30 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में एक किशोरी अपनी बड़ी बहन की डांट से इतनी क्षुब्ध हुई कि उसने फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

आजाद नगर के मदीना नगर में रहने वाली नौवीं की छात्रा आविया फरीद शाह ने गुरुवार रात फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

पुलिस को जांच में पता चला है कि अविया अपनी सहेली के साथ उसके बॉयफ्रेंड से मिलने चली गई थी। आविया अपनी सहेली के साथ स्कूल से छुट्टी लेकर सहेली के बॉयफ्रेंड से मिलने गई थी। यह बात जब आविया की बड़ी बहन को पता चली तो उसने डांट लगाई। गुरुवार की देर शाम को आविया किचन में किसी काम का बहाना बनाकर गई और उसने फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को उतारकर अस्पताल भेजा और शुक्रवार को उसका पोस्टमार्टम किया गया।

आविया के पिता ने बताया है कि दो दिन पहले उनकी बेटी स्कूल नहीं गई और अपनी सहेली के साथ उसके मित्र से मिलने जा पहुंची। यह बात तब पता चली जब आविया की बड़ी बहन टिफिन लेकर स्कूल पहुंची थी। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि आविया स्कूल आई ही नहीं है। उसके बाद पता चला कि वह अपनी सहेली के साथ उसके दोस्त से मिलने गई थी। इस मामले को छुपाने के लिए आविया के सिर पर सहेली ने किसी मजबूत चीज से हमला किया और खुद को भी घायल कर लिया। उसके बाद दुर्घटना होने की बात कही। आखिरकार उन्होंने स्वीकार किया कि दोनों आविया की सहेली के बॉयफ्रेंड से मिलने गई थीं।

–आईएएनएस

एसएनपी/एकेजे

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More