हजारीबाग: एसीबी ने बड़कागांव की मुखिया और उसके पति को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
हजारीबाग: जिला की एसीबी टीम ने बड़कागांव की मुखिया और उसके पति को गिरफ्तार किया है. दोनों पर अबुआ आवास की लाभुक से योजना की किस्त दिलवाने के एवज में 25 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप है. दोनों को एसीबी की टीम ने 25 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.
दरअसल, बड़कागांव निवासी सुशीला देवी को अबुआ आवास के तहत घर पास हुआ है. जब इस संबंध में सुशीला देवी ने मुखिया विमला देवी से मुलाकात कर बात की तो मुखिया विमला देवी द्वारा कहा गया कि 25 हजार रूपया दो तभी तुम्हारा घर पास होगा, नहीं तो आवास रिजेक्ट करा देंगे. जिसके बाद एसीबी में शिकायत दर्ज करायी गयी. दिए गए आवेदन के आलोक में सत्यापन करते हुए 25 हजार घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है. जिसमें मुखिया और मुखिया पति को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
