भगवाधारी हुए चंपाई! प्रभात तारा मैदान से भाजपा में शामिल होने का एलान

रांची: 4 दशक के हरा पट्टा का साथ छोड़ते हुए पूर्व सीएम चंपाई सोरेन आखिरकार भगवाधारी बन गयें. प्रभात तारा मैदान में विशाल कार्यक्रम का आयोजन कर आज केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और हिमंता विस्व सरमा की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता दिलवायी गयी. इस अवसर पर शिवराज सिंह ने दावा किया कि टाइगर के आने से झारखंड में पार्टी को नयी ताकत मिलगी, भाजपा कार्यकर्ताओं में नयी उर्जा का संचार होगा. वहीं झामुमो पर निशाना साधते हुए उसे पति-पत्नी और दलालों की पार्टी बताया.

 भगवाधारी हुए चंपाई!  प्रभात तारा मैदान से भाजपा में शामिल होने का एलान
कार्यकर्ताओं का भीड़

 

28 अगस्त को झामुमो छोड़ने का किया था एलान

आपको बता दें कि चंपाई सोरेन ने 28 अगस्त को ही गुरुजी को संबोधित अपने पत्र में पार्टी से इस्तीफा सौंप दिया था. भाजपा के अंदर अपनी भूमिका के बारे में चंपाई सोरेन ने कहा है कि पार्टी जो भी दायित्व सौंपेगी, उसका निर्वहन किया जायेगा. झारखंड में विकास के साथ-साथ आदिवासियों के अस्तित्व को बचाना एक बड़ी चुनौती है. चंपाई का इशारा बांग्लादेशी घुसपैठियों की ओर था.  हालिया दिनों में अचानक से चंपाई सोरेन बांग्लादेशी घुसपैठ पर मुखर होने लगे थें. बांग्लादेशी घुसपैठ पर बदलते इस रुख को भाजपा में जाने का संकेत माना गया था. हालांकि उस वक्त चंपाई सोरेन के द्वारा  इन खबरों का खंडन किया गया था और फिर एक दिन दिल्ली निकल पड़ें, और दिल्ली में ही झामुमो से अपनी नाराजगी का पहला इजहार किया, लेकिन इसके साथ ही भाजपा में शामिल होने की खबरों से इंकार भी किया,  और वह दिल्ली से झारखंड लौट आयें,  28 अगस्त को झामुमो के साथ अपना रिश्ता खत्म करने की घोषणा की, मंत्री पद से इस्तीफा सौंपा और आज पार्टी की औपचारिक सदस्यता ग्रहण किया.

बाबूलाल मरांडी ने माला पहनाकर किया स्वागत

चंपाई सोरेन का भाजपा में शामिल होने की खबरों के बीच सियासी गलियारों में बाबूलाल की नाराजगी की चर्चा जोर पकड़ रही थी, बाबूलाल मरांडी का पीएम मोदी से मुलाकात को भी इस नाराजगी से जोड़ कर देखा जा रहा था, इस बीच चंपाई सोरेन ने भी बाबूलाल की कथित नाराजगी पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा था कि यह उनका विषय नहीं है, जिनको नाराज होना है, वह जानें.लेकिन पीएम मोदी से मुलाकात के बाद बाबूलाल का रुख में बदलाव आता दिखा और आज अपने हाथ से  माला पहनाकर भाजपा में स्वागत किया. 

दल बदलुओं की प्रवासी बैठक: झामुमो का तंज

इस बीच चंपाई सोरेन के भाजपा में शामिल होने पर अपनी प्रतिक्रिया प्रकट करते हुए  झामुमो ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट से एक तस्वीर जारी करते हुए लिखा है कि दल बदलुओं की प्रवासी बैठक. इसके साथ ही बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, अमर बाउरी, दीपक प्रकाश, हिमंता विश्व सरमा की पुरानी पार्टियों का नाम लिखते हुए तंज कसा गया है.

क्या रघुवर दास का पिछड़ा होना पाप है

झामुमो ने इसके आगे तंज कसते हुए लिखा है कि आज कोई भी रघुवर दास का नाम नहीं ले रहा, क्या रघुवर दास का ओबीसी होना पाप है.क्या उन्होंने हाथी उड़ाने में कोई कमी छोड़ दी थी? – क्या उनका शासन इतना ख़राब था की कोई भाजपायी उनका नाम तक नहीं लेता – आख़िर पिछड़े OBC समाज के नेता रघुबर दास जी से इतनी घृणा क्यों?

कोल्हान टाइगर, जोहार भाजपा

 जबकि असम सीएम हिमता विस्वा सरमा ने  ्चंपाई सोरेन का भाजपा में स्वागत करते हुए अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा कि कांग्रेस-झामुमो वाले भ्रष्टाचार में इतने लिप्त है कि किसी गरीब कर्मठ आदिवासी को सम्मान नहीं दे पायेंगे.  कोल्हान टाइगर जोहार भाजपा.

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More