लोबिन का लंबा इंतजार! भाजपा को सत्ता रहा ताला मरांडी के बगावत का खतरा?

रांची: आज पूर्व सीएम चंपाई सोरेन रांची के प्रभातारा मैदान में केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम सीएम हिमंता विस्व सरमा के हाथों भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे. इसके साथ ही करीबन चार दशक का झामुमो के साथ सफर पर विराम लग गया. अब आगे की सियासी यात्रा भाजपा के साथ होगी, लेकिन चंपाई सोरेन से पहले ही कमल थामने की घोषणा करने वाले बोरिया विधायक लोबिन हेम्ब्रम को अभी भी भाजपा की ओर से हरी झंडी मिलने का इंतजार है. हालांकि उनकी चाहत चंपाई सोरेन के साथ ही एंट्री करने की थी, लेकिन भाजपा की ओर से फिलहाल लोबिन की एंट्री को होल्ड पर रख दिया गया है. हर गुजरते दिन के साथ लोबिन की बेचैनी बढ़ती नजर आ रही है. हालांकि वह अभी भी अपनी एंट्री को लेकर मुतमईन नजर आते हैं, या फिर ऐसा दिखलाने की कोशिश करते हैं, लेकिन जिस तरीके से लोबिन हेम्ब्रम इंतजार लम्बा खींचा रहा है, उसके बाद समर्थकों के बीच भी अब सवाल उठने लगा है. इसके पीछे की मंशा को समझने की कोशिश की जाने लगी है. उदासी के बादल मंडराने लगा हैं. यह आशंका भी जतायी जाने लगी है कि कहीं लोबिन हेम्ब्रम हड़बड़ी में कोई भूल तो नहीं कर बैठें, बगैर पुख्ता सेटिंग के ही भाजपा के साथ अपने रिश्तों का इजहार तो नहीं कर दिया और इसके साथ ही सियासत के पिच गलत पाशा फेंक दिया.

हरे पट्टे के साथ भगवा का  इंतजार

आपको बता दें कि जब चंपाई सोरेन भाजपा में शामिल होने की तमाम खबरों को खारिज कर रहे थें, एक मजे हुए सियासतदान की तरह इन खबरों का आन्नद ले रहे थें, इसे बेसिर-पैर की बात बता कर खारीज कर रहे थें, तब लोबिन हेम्ब्रम खुलेआम चंपाई सोरेन के साथ भाजपा में जाने की हुंकार भर रहे थें. लेकिन पालाबदल के इस दौड़ में भी लोबिन पिछड़ गयें. चंपाई सोरेन को तो भगवा पट्टा का पहना दिया गया और लोबिन आज भी हरे पट्टे के साथ भगवा का इंतजार कर रहे हैं. भाजपा में एंट्री कब होगी, जैसे सवालों को सुन-सुन कर उनका मन विचलित होता नजर आने लगा है. यह एक ऐसा सवाल है जिसका कोई भी साफ जवाब लोबिन के पास नहीं है.

क्यों फंसता नजर आ रहा लोबिन का कांटा

दरअसल लोबिन को लेकर भाजपा की दुविधा कुछ गहरी है. जिस बोरियो से लोबिन विधानसभा पहुंचते रहे हैं, ताला मरांडी भी उसी बोरियो विधानसभा से निर्वाचित होते रहे हैं. ताला मरांडी और लोबिन के बीच सियासी संघर्ष का इतिहास पुराना है. वर्ष 2000 से तो यह लड़ाई निरंतर जारी है. वर्ष 2000 में जहां लोबिन को 36,170 के साथ जीत मिली थी, वहीं 29,491 के साथ ताला मरांडी को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा था. लेकिन 2005 में ताला मरांडी ने 44,546 वोट के साथ बोरियो में अपना झंडा बुलंद कर दिया. जबकि लोबिन हेम्ब्रम 38,227 मतों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गयें. 2009 में लोबिन हेम्ब्रम ने एक बार  फिर से वापसी की, इस बार लोबिन ने 37,586 वोट के साथ जीत दर्ज की, जबकि ताला मरांडी को 28,547 वोट के साथ दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा. लेकिन 2014 में ताला मरांडी एक बार फिर से लोबिन को पटकनी देने में कामयाब रहें. इस बार उन्होंने 57,565 के साथ अपनी जीत दर्ज की, जबकि लोबिन हेम्ब्रम के हिस्से 56,853 के साथ दूसर स्थान पर संतोष करना पड़ा. इसके बाद आया वर्ष 2019 का मुकाबला इस बार ताला मरांडी भाजपा छोड़ आजसू के साथ ख़ड़े थें, उनके हिस्से में आयी महज 8,955 वोट, जबकि भाजपा की ओर से ताल ठोंकने वाले सूर्य नारायण हांसदा के हिस्से आया 59,441वोट, और 77,365 के साथ लोबिन को एक बार फिर से जीत की वरमाला मिली. लेकिन ताला मरांडी का एक बार फिर से भाजपा में वापसी हो चुकी है. 

लोबिन या ताला संकट में भाजपा

इस हालत में भाजपा लोबिन या ताला मरांडी में से किसी एक चेहरे पर ही दांव लगा सकती है. यदि  वह लोबिन को भगवा पट्टा पहनाने का फैसला करती है, तो ताला मरांडी का बिदकना तय है, मुश्किल यह है कि ताला मरांडी की पहचान किसी पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ता की नहीं रही है. आजूस-कांग्रेस के साथ ही कई पार्टियों का सफर किया है. यदि भाजपा के अंदर सियासी महत्वाकांशा की पूर्ति नहीं होती है तो पालाबदल की खबर भी से इंकार नहीं किया जा सकता. यही भाजपा का संकट है, यह ठीक है कि आजसू के साथ खड़ा होने पर ताला मरांडी को महज 8,955 वोट पर सिमटना पड़ा, लेकिन हालिया दिनों में निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में लोबिन के सियासी जमीन की भी कोईअग्नि परीक्षा नहीं हुई है, राजमहल के अखाडे़ में भी वह भाजपा की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे हैं, यदि राजमहल में  लोबिन ने एक लाख का वोट काट लिया होता आज ताला मरांडी संसद पहुंच गये होते और लोबिन के लिए भाजपा का दरवाजा अब तक खुल गया होता.

बंद दरवाजा तो अधर में लटक सकता है लोबिन का भविष्य

भाजपा के साथ आने के बाद क्या झामुमो के मतदाताओं का साथ मिलेगा, और कितना मिलेगा, यह भी एक बड़ा सवाल है. यही वह गणित है, जिसके कारण लोबिन की भरपूर चाहत और बेचैनी के बावजूद भाजपा का दरवाजा खुलता नजर नहीं आता और यदि अंतिम समय में भाजपा से निराशा हाथ लगी तो लोबिन के सामने अब तक का सबसे बड़ा सियासी संकट होगा और बहुत संभव है कि भाजपा के रणनीतिकारों की रणनीति भी यही हो. ताकि ताला मरांडी के लिए रास्त साफ हो सके.  हालांकि लोबिन के संभावित एंट्री पर ताला मरांडी की नजर भी बनी हुई है.

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More