big breaking: चंपई का काट, रामदास सोरेन पर दांव, हेमंत सरकार में 12वें मंत्री के रुप में शपथ

रांची: घाटशिला से दूसरे बार के विधायक और दिशोम गुरु के साथ झारखंड आन्दोलनकारी रहे रामदास सोरेन को आज राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने हेमंत सरकार में 12 वें मंत्री पद की शपथ दिलवायी. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, रामेश्वर उरांव और सत्यानंंद भोक्ता के साथ ही कई नामचीन चेहरे उपस्थित रहें. इस प्रकार झामुमो ने चंपाई सोरेन के बगावत के बाद कोल्हान के किले को बनाये रखने के लिए संताल चेहरा रामदास सोरेन पर दांव लगाने का फैसला किया है. रामदास सोरेन का अलग झारखंड राज्य के  निर्माण में अहम भूमिका रही है, दिशोम गुरु के साथ कंधा से कंधा मिलाकर संघर्ष करने का व्यापक अनुभव रहा है. दावा किया जा रहा है रामदास सोरेन के मंंत्री  बनाये जाने  के बाद घाटशिला के साथ ही निकटवर्ती विधानसभाओं में भी झामुमो की पकड़ और भी मजबूत होगी.


 

दो बार के विधायक और झारखंड आन्दोलनकारी



आपको बता दें कि रामदास सोरेन वर्ष 2009 और 2019 में इस विधानसभा से झामुमो के चुनाव चिह्न पर विधान सभा पहुंचने में सफल रहे हैं. वर्ष 2009 में रामदास सोरेन ने कांग्रेस के प्रदीप बालमूची को 1,192 मतों से पराजित किया था, उस मुकाबले मे प्रदीप बालमूची को 37,091 वोट मिले थें, जबकि रामदास सोरेन ने 38,283 वोट से जीत दर्ज की थी. लेकिन वर्ष 2014 के मुकाबले में रामदास सोरेन को भाजपा के लक्ष्मण टुडू के हाथों  पराजय का सामना करना पड़ा, उस मुकाबले में लक्ष्मण टुडू को 52,506 के साथ जीत मिली थी तो रामदास सोरेन को 46,103 के साथ दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा था, लेकिन इस मुकाबले में कांग्रेस के  चिन्डरेला बालमूची ने भी शानदार प्रर्दशन करते हुए  36,672  वोट हासिल किया,  लेकिन वर्ष 2019 में एक बार फिर से जीत रामदास सोरेन के हाथ लगी, रामदास सोरेन ने 63,531 के साथ अपनी दूसरी जीत दर्ज की तो भाजपा के लखनचन्द्र मार्डी को 56,807 के साथ दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा, जबकि कांग्रेस  छोड़कर आजसू की ओर से मोर्चा संभालने वाले प्रदीप बालमूची को 31,910 के साथ तीसरे स्थान पर सिमटना पड़ा.

कोल्हान से एक दूसरे संताल चेहरे पर दांव

इस प्रकार यह रामदास सोरेन की दूसरी जीत है और चंपाई सोरेन का पार्टी छोड़ने के फैसले के बाद झामुमो ने कोल्हान से दूसरे संताल चेहरे पर दांव खेलकर  क्षतिपूर्ति करने की कोशिश की है. हालांकि रामदास सोरेन चंपाई सोरेन के कद-काठी के नेता नहीं है, और ना ही सियासी पिच पर कोई व्यापक अनुभव, लेकिन  दावा किया जाता है कि घाटशिला और उसके निकटवर्ती  विधानसभा में मजबूत पकड़ है, और इसी जमीनी पकड़ के बल पर प्रदीप बालमूची जैसे कद्दावर चेहरे को चुनावी मैदान में पकटनी देने में कामयाबी हासिल की है.

 

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More