शिवराज सिंह चौहान और हिमंत बिस्वा सरमा की मौजूदगी में भाजपा में सैकड़ों समर्थकों संग शामिल होंगे चंपाई सोरेन
-(1).jpg)
रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में शुक्रवार 30 अगस्त को प्रदेश भाजपा की ओर से धुर्वा के गोलचक्कर मैदान में भव्य अभिनंदन एवम मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री व कोल्हान टाइगर के रूप में चर्चित चंपाई सोरेन अपने हजारों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई, प्रदेश चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, चुनाव सह प्रभारी एवं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी भी उपस्थित रहेंगे।
जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारियों की होगी बैठक
अभिनंदन सह मिलन कार्यक्रम के पूर्व भाजपा प्रदेश कार्यालय के समीप कावस रेस्टुरेंट में पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित है जिसमें जिलाध्यक्ष,जिला प्रभारी,प्रमंडल प्रभारी,विधानसभा प्रभारी शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई, चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सह प्रभारी एवम असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ,नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी,संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी मौजूद रहेंगे।
