बिहार-झारखंड में चिकित्सा पदाधिकारी बनने वाली पहली ट्रांसजेंडर बनी अमीर महतो

रांची: पश्चिमी सिंहभूम जिले की रहने वाली अमीर महतो झारखंड बिहार में चिकित्सा पदाधिकारी बनने वाली पहली ट्रांसजेडर बनी है. अमीर महतो को चिकित्सा पदाधिकारी के रुप में नियुक्त किया गया है. अपनी इस नियुक्ति को ट्रांसजेडरों के समर्पित करते हुए अमीर महतो ने कहा है कि उनके अंदर ट्रांसजेडर होने का कोई अपराधबोध या शर्म नहीं है. हमारी चाहत है कि अगली बार भी हमारा जन्म एक ट्रांस जेंडर के रुप में हो.
ट्रांसजेंडर को थर्ड जेंडर के रुप में मान्यता प्राप्त है
आपको बता दें कि ट्रांसजेंडर को थर्ड जेंडर की रुप में मान्यता प्राप्त है, ये वैसे इंसान होते हैं जिनका लिंग ना तो मेल होता है ना ही फिमेल. इनमें ट्रांस मेन, ट्रांस वीमन, इंटरसेक्स और किन्नर भी आते हैं. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक इन लोगों के पास अपना लिंग निर्धारित करने का भी अधिकार होता है. कई बार ट्रांसजेंडरों को समाज में भेदभाव और हिंसा का भी सामना करना पड़ता है, बावजूद इसके इन सारी चुनौतियों का सामना करते हुए अमीर महतो ने चिकित्सा पदाधिकारी तक का सफल पूरा किया. एक छोटे से गांव से शुरु हुआ अमीर महतो की यह उपलब्धि दूसरे थर्ड जेंडरों को लिए प्रेरणा श्रोत साबित हो सकता है. इसके साथ ही समाज के अंदर थर्ड जेंडरों को प्रति जो धारणा है, उसमें भी बदलाव की शुरुआत होगी. उनके प्रति एक साकारात्मक बदलाव की हवा बहती दिखलायी पड़ सकती है.
स्वास्थ्य विभाग की ओर से 365 कम्युनिटी हेल्थ आफिसर नियुक्ति
आज स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत अनुबंध पर लगभग 365 कम्युनिटी हेल्थ आफिसर नियुक्त हुए। आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं और जोहार। हम लोगों ने पूर्व में पशु चिकित्सकों, चिकित्सा पदाधिकारियों, लैब असिस्टेंट, पहली बार फॉरेंसिक लैब साइंटिस्ट, आयुष चिकित्सकों, दंत चिकित्सकों, ए ग्रेड नर्स… pic.twitter.com/bvVySewQTd
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 29, 2024
आपको बता दें कि आज झारखंड सरकार की ओर से अनुबंध पर 365 कम्युनिटी हेल्थ आफिसर की नियुक्ति हुई है. इसके तहत पशु चिकित्सकों, चिकित्सा पदाधिकारियों, लैब असिस्टेंट, पहली बार फॉरेंसिक लैब साइंटिस्ट, आयुष चिकित्सकों, दंत चिकित्सकों, ए ग्रेड नर्स की नियुक्तियां की गयी है. अमीर महतो भी इसी का हिस्सा है.
स्वास्थ्य के क्षेत्र बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का प्रयास

सीएम हेमंत ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर कम्युनिटी हेल्थ आफिसरों की नियक्ति पर लिखा कि “हम लोगों ने चुनौती भरे वक्त में भी JPSC के जरिए नियुक्तियां, पहली बार कृषि पदाधिकारियों की नियुक्ति, हॉर्टिकल्चर में पदाधिकारियों की नियुक्ति, पंचायत सचिव की नियुक्ति, लिपिक की नियुक्ति, लेखपाल की नियुक्ति, शिक्षकों की नियुक्ति, जूनियर इंजीनियर, सहायक इंजीनियर की भी नियुक्तियां की है। हजारों नियुक्तियां हुई हैं, और हजारों नियुक्तियां प्रक्रिया के अंतर्गत है। जंगल, पहाड़, नदी-नाला से घिरे हुए इस राज्य में ऐसे-ऐसे गांव हैं जहां के लोगों ने आज तक शहर नहीं देखा है। इसलिए आप सभी लोगों को राज्य के लोगों के स्वास्थ्य के प्रति एक विश्वास के साथ जुड़ना है और उन्हें भी जोड़ना है। आज सिर्फ स्वास्थ्य विभाग में ही नहीं बल्कि कल्याण विभाग के अस्पताल से लेकर, अन्य अस्पतालों में लोगों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर सरकार प्रयासरत है”
