पटना में राजद विधायक की पत्नी के गले से बदमाशों ने सोने की चेन खींची

पटना, 29 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर लगातार हमलावर है। इस बीच, गुरुवार को राजद के विधायक सुदय यादव की पत्नी से अज्ञात लुटेरों ने सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। यह घटना तब घटी जब विधायक की पत्नी सुबह अपने आवास से बाहर टहलने निकली थीं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राजद के विधायक सुदय यादव की पत्नी रिंकी देवी अन्य दिनों की तरह गुरुवार की सुबह सचिवालय थाना क्षेत्र के अटल पथ पर टहल रही थीं। तभी एक बाइक पर सवार होकर दो लोग पहुंचे और उनके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए।

थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची विधायक की पत्नी ने यह जरूर कहा कि पटना सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि वह प्रतिदिन टहलने निकलती हैं और आज भी टहलने निकली थीं तभी यह घटना हुई।

उन्होंने यह भी कहा कि उस समय वहां पुलिस का पेट्रोलिंग वाहन थी। उससे दूर कुछ निकलने के बाद बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। इस दौरान उनके गले में खरोंच भी आ गई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और बदमाशों की पहचान की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।

–आईएएनएस

एमएनपी/एकेजे

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More