कल रांची में ट्रैफिक सिस्टम की अग्नि परीक्षा! मंईयां सम्मान योजना के एक लाख लाभुकों का जुटान

रांची: कल राजधानी रांची के ट्रैफिक सिस्टम की अग्नि परीक्षा होनी है. शहर की जिंदगी थमने का खतरा मंडराने लगा है. एक कोने से दूसरे कोने का सफर एक चुनौती बनने वाली है. खासकर सरकारी कर्मियों, निजी कार्यालयों में काम करने वाले कर्मियों के लिए यह परेशानी खड़ी होने वाली है. दरअसल यह एक संयोग ही है कि कल एक ओर मोरहाबादी मैदान में रांची, खूंटी, सिमेडगा, गुमला और लोहरदगा जिलों से मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का जुटान होना है, तो दूसरी ओर पूर्व सीएम चंपाई का भाजपा में स्वागत समारोह भी. स्वाभाविक है कि इस स्वागत समरोह भी में अच्छी खासी संख्या जुटने वाली है. इसका असर भी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर होगा.

कल रांची में ट्रैफिक सिस्टम की अग्नि परीक्षा! मंईयां सम्मान योजना के एक लाख लाभुकों का जुटान
फाइल फोटो

 

मोरहाबादी मैदान में ही करीबन सवा लाख की भीड़

आपको बता दें कि कल सुबह से ही रांची, खूंटी, सिमेडगा, गुमला और लोहरदगा जिलों से लाभुकों को लेकर बसों का काफिला मोरहाबादी मैदान पहुंचेगा, बताया जा रहा है कि हर जिले से करीबन 25 हजार लाभुकों को रांची लाने की तैयारी है. और यदि ऐसा होता है तो मोरहाबादी मैदान में ही करीबन सवा लाख की भीड़ होगी. साथ ही सैंकड़ों गाड़ियां की पार्किंग की. हर मुख्य मार्ग से शहर के अंदर लाभुकों का प्रवेश होता नजर आयेगा. ट्रैफिक कर्मियों के सामने इस भीड़ को सुव्यवस्थित तरीके से मोरहाबादी मैदान तक पहुंचाने एक चुनौती बनने वाली है. इसी बीच विभिन्न आदिवासी संगठनों की ओर से आदिवासी जमीन लूट के खिलाफ डीसी कार्यालय में घेराव करने की घोषणा की गयी है. इस प्रकार मोरहाबादी मैदान से कचहरी चौक तक जनसैलाब होगा.

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More