चंपाई आउट, अब हेमंत सरकार का एक और मंत्रिमंडल विस्तार! संथाल’ या ‘हो’ किस चेहरे पर दांव

रांची: सियासत में चश्मे का बड़ा महत्व है. जिस सियासी धारा के साथ बहाव होता है. चश्मा भी उसी धारा के अनुकूल पहनने की विवशता रहती है. यही सियासत का तल्ख दस्तूर है. पूर्व सीएम चंपाई के मन में भी जब, अब तक की सियासी धारा से दूर जाने की चाहत जागी तो सबसे पहले चश्मा ठीक करवाने दिल्ली पहुंचे. अमूमन सराईकेला का कोई आदिवासी-मूलवासी अपना चश्मा ठीक करवाने फ्लाइट पकड़ कर दिल्ली नहीं पहुंचता, पहुंचना तो दूर वह  तो इसका सपना भी नहीं देखता, लेकिन चंपाई दा तो ‘कोल्हान टाइगर’ ठहरें. जब आंखों के लिए एक भी मनमाफिक चश्मे की दुकान सरायकेला से लेकर रांची में नजर नहीं आया, तो दिल्ली निकल पड़ें.

दिल्ली वाले चश्में से सब कुछ साफ-साफ नजर आने लगा

चंपाई आउट, अब हेमंत सरकार का एक और मंत्रीमंडल विस्तार!  संथाल' या 'हो' किस चेहरे पर दांव
बांग्लादेशी घुसपैठिया (संपादित इमेज)

खैर, दिल्ली वाली चश्मा लगाते ही सराईकेला से संताल तक सब कुछ साफ-साफ नजर आने लगा, पुराना चश्मा वाकई पुराना था, इतना जर्जर और कबाड़ा हो गया था कि उससे तो संताल में बांग्लादेशी घुसपैठिया तक नजर नहीं आ रहा था, वह तो भला तो दिल्ली वाले चश्मे का, कि लगाते ही सब कुछ साफ-साफ नजर आने लगा. अब समस्या की पहचान हो गयी, तो निदान भी हो ही जायेगा. इसमें कोई हड़बड़ाहट थोड़े ही हैं. लेकिन इस चश्मा बदले की इस चाहत में मंत्री पद से इस्तीफा हो गया. अब भले ही दो तीन महीने का यह सफर बगैर किसी कुर्सी के गुजारना पड़े, लेकिन यदि आगे सब कुछ प्लानिंग के अनुसार चलता रहा, और इस नये चश्मे का पॉवर ठीक साबित हुआ तो दो से तीन महीने में पुरानी वाली सीएम की कुर्सी भी वापस मिल सकती है. पुरानी वाली कुर्सी के साथ जो अपमानबोध जुड़ा था, वह भी दुरुस्त हो जायेगा. राजनीति में कुछ बड़ा पाने के लिए इस तरह की छोटी- छोटी कुर्बानियां देनी ही पड़ती है, नहीं तो पूरी जिंदगी एक विधायकी में ही निपट जाती है. चंपाई दा पुराने नेता है, अनुभवी हैं, सियासत के हसीन डगर पर काफी उतार-चढ़ाव भी देखा है. हां, हसीन से उस हसीना की खबर याद आयी. खबर है कि उम्र के इस मोड़ पर ‘दादा’ के उपर एक ‘हसीना’ की नजर है. हालांकि, वह हसीना कौन है, अभी तक इसकी कोई पुख्ता जानकारी किसी के पास नहीं है. कोई बात नहीं, यह महज एक अफवाह भी हो सकता है या फिर कामरु-कामाख्या वाले ‘जादूगर’ को इसकी जानकारी होगी.   

चंपाई का इस्तीफा और शार्गिर्दों के चेहरे पर मंद-मंद मुस्कान

लेकिन, चंपाई दा के इस इस्तीफे से कई चेहरों पर मुस्कान भी बिखरती नजर आ रही है. एक तरफ चंपाई दा झामुमो के साथ अपने रिश्ते को अलविदा कह रहे थें. उस गुरुजी से चरणों में अपना त्याग-पत्र सौंप रहे थें, जिस गुरुजी के साथ कदम-ताल करते हुए, अब तक का सियासी सीढ़ियां चढ़ी थी. जंगल- झाड़-पहाड़ ना जाने क्या-क्या नहीं नापे थें. उनके साथ रहने वाले का कहना है कि चंपाई दा बार-बार इस बात को दुहराते रहते थें कि यदि जीवन किसी मोड़ पर झामुमो के साथ उनकी नहीं बनी, रिश्तों में कोई पेच आया तो किसी दूसरे दल का ‘दलदल’ में जाने के बजाय सियासी सन्यास लेना पसंद करेंगे. लेकिन उम्र के इस पड़ाव पर यादों का कमजोर होना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, और चश्मा तो इस ढलती-उम्र में बार-बार साथ छोड़ जाता है. 

टाइगर तुम आगे बढ़ो, कोल्हान तुम्हारे साथ है

चंपाई आउट, अब हेमंत सरकार का एक और मंत्रीमंडल विस्तार!  संथाल' या 'हो' किस चेहरे पर दांव
चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव (फाइल फोटो)

खैर, हम बात कर रहे थें, उन मंद-मंद मुस्कुराते चेहरों की, उन चेहरों की जिसने अभी चंद दिन पहले ही टाइगर ऑफ कोल्हन को इस बात का भरोसा दिलाया था कि टाइगर तूम आगे बढ़ो, कोल्हान तेरे साथ है, अब खबर यह है कि आगे बढ़ाने वाले उन साथियों के चेहरे में खिलखिलाहट पसरी है. दरअसल इस खिलखिलाहट की वाजिब वजह भी है. हेमंत सरकार का एक और मंत्रीमंडल विस्तार. चंपाई दा ने ‘मंत्री पद’ की कुर्बानी देकर, उनके सपनों को उड़ान दिया है, अब उनकी आंखों के सामने मंत्रिमंडल विस्तार नजर आने लगा है. दावा किया जा रहा है कि जब भतीजा हेमंत कल गम्हरिया में करीबन एक लाख भीड़ को जुटा कर चाचा के हौसले की परीक्षा ले रहा था, यह जताने की कोशिश कर रहा था कि चाचा आप कोल्हान टाईगर थें. आपको प्रति हमारे सम्मान में ना तो अभी कोई कोई कमी आयी है, और ना ही भविष्य में आने वाला है. जब-जब भी आप संकट में घीरे नजर आओगे, उदासी का बादल मंडराता नजर आयेगा, भतीजा आपके चरणों में होगा, लेकिन, अब उम्र के इस पड़ाव पर आप इस हकीकत को भी समझ जाईये कि आपका दौर समाप्त हो चुका है, आज का दौर तो इस ‘झारखंडी शेर’ का है. और यदि विश्वास नहीं तो  यह सामने पसरा जनसैलाब देखिये. 

कोल्हान के ‘सियासी शतरंज’ में नये प्यादों की खोज

चंपाई आउट, अब हेमंत सरकार का एक और मंत्रीमंडल विस्तार!  संथाल' या 'हो' किस चेहरे पर दांव
घाटशील विधायक रामदास सोरेन (फाइल फोटो)

बताया जाता है कि गम्हरिया की भीड़ से फूर्सत के दो पल निकाल कर भतीजे हेमंत ने कोल्हान के  सियासी शतरंज का ताना बाना को नयी धार देने पर भी गहन मंत्रणा की. खबर तो मिल गयी थी आज चाचा अपना इस्तीफा सौंपने वाले हैं. लेकिन सवाल यह था कि अब चाचा की इस कुर्सी पर किसे बिठाया जाय. गहन मंथन के बाद आखिरकार तय हुआ कि कोल्हान से खाली हुइ सीट को कोल्हान से भरना श्रेयस्कर होगा. राजनीति का तकाजा भी यही कहता है. हालांकि इस बीच एक स्वर बसंत सोरेन को लेकर भी उठी. बसंत, जिसने हेमंत के लिए अपनी कुर्सी छोड़ी और उफ्फ तक नहीं किया. किसी अपमान का रोना नहीं रोया, किसी कुर्बानी की चर्चा नहीं की. जिसके सिर पर आज सीएम की कुर्सी होती, तो शायद, चाचा चंपाई को अपमान की इस पीड़ा से गुजरना भी नहीं पड़ता. चर्चा आसमान पर मंडराते ‘बादल’ पर भी हुई. दावा किया गया कि कुर्सी जाने की नाराजगी, वहां भी पसरी है. एक अपमानबोध वहां भी सुलग रहा है. जब से कुर्सी गयी है गमगीन आंखों से कुछ कहने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन ना तो उस दर्द को ‘ठाकुर’ ने समझने की कोशिश की और ना ही ‘महतो’ निराकरण मरहम लगाने को तैयार हैं और भी एक दो फुटकर चर्चा हुई. आखिरकार फैसला कोल्हान के पक्ष में गया. 

चंपाई के बाद चेहरा कौन?

चंपाई आउट, अब हेमंत सरकार का एक और मंत्रीमंडल विस्तार!  संथाल' या 'हो' किस चेहरे पर दांव
दशरथ गागराई (फाइल फोटो)

लेकिन, फिर सवाल उठा की चेहरा कौन होगा? एक के सिर पर ताज दूसरे की अंदर नाराजगी को जन्म दे सकता है. चाचा चंपाई के समान वह भी ‘अपमानबोध’ का शिकार हो सकता है. बावजूद इसके, जोखिम उठाने पर सहमति बनती नजर आयी. लेकिन फिर से एक सवाल सामने खड़ा था, ‘हो’ बहुल कोल्हान से एक और ‘हो’ चेहरे पर दांव या फिर एक संताल की विदाई के बाद दूसरे संताल चेहरे को आगे कर मरहम लगाने की कवायद. ‘संताल’ चेहरे के रुप में घाटशिला विधायक रामदास सोरेन भी एक विकल्प हैं, रही बात ‘हो’ चेहरा की तो दशरथ गागराई पर भी दांव खेला जा सकता है. वैसे ‘हो’ चेहरे के रुप में दीपक बिरुआ को पहले ही मंत्रिमंडल में जगह मिल चुकी है. ‘उरांव’ चेहरे पर भी फुसफुसाहट हुई. चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव का नाम भी सामने आया. अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में किसकी किस्मत खुलती है, किसकी लौटरी लगती है.

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More