Koderma News: झारखंड कॉलेज ऑफ फार्मेसी में मना विश्व फार्मासिस्ट दिवस

झारखंड कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस कार्यक्रम

कोडरमा: झारखंड एजुकेशनल कल्चरल एंड डेवलपमेंट सोसाइटी के अंतर्गत संचालित झारखंड कॉलेज ऑफ फार्मेसी, झुमरी तिलैया, कोडरमा में विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. नीरज चंद्रा और डॉ. रूपा कुमारी, सचिव डॉ. डीएन मिश्रा, दानदाता सदस्य श्रीमती कलादेवी, महाविद्यालय के कोऑर्डिनेटर अरमान हुसैन, प्राचार्य डॉ. मिथिलेश, सहायक प्राध्यापक उज्जवल कुमार, डॉ. अनिल कुमार सहित झारखंड विधि महाविद्यालय, झारखंड शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय और झारखंड संध्याकालीन डिग्री महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. नीरज चंद्रा, डॉ. रूपा कुमारी और सचिव डॉ. डीएन मिश्रा ने फार्मासिस्ट की भूमिका एवं समाज में उनके दायित्वों पर चर्चा की।

महाविद्यालय की ओर से मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ब्लड शुगर, बीपी, सीबीसी आदि की मुफ्त जांच की गई। कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता एवं वाचन कौशल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और विजेता बच्चों को मेमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर आए अतिथियों एवं गणमान्य लोगों को शॉल, पौधा और मेमेंटो प्रस्तुत कर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री मिथिलेश ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि एक फार्मासिस्ट का सशक्तीकरण तभी संभव है, जब वह ज्ञान, तकनीक और नैतिक मूल्यों से मजबूत हो।

मंच संचालन महजबी प्रवीण ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More