Sahebganj News: दिल्ली से कामाख्या जा रही ट्रेन के एस-1 कोच से मोबाइल चोरी का मामला

साहिबगंज: दिल्ली से कामाख्या जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में मोबाइल चोरी का मामला सामने आया है। एस-1 कोच में सफर कर रहे एक यात्री का मोबाइल फोन ट्रेन में ही गायब हो गया। बताया जा रहा है कि यात्री ने अपना मोबाइल सीट में रखा था, कुछ देर बाद देखा तो फोन गायब था। काफी खोजबीन के बाद भी मोबाइल नहीं मिलने पर यात्री ने इसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बल को दी।
सूचना मिलते ही ट्रेन के साहिबगंज स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ जवान एस-1 कोच में पहुंचे और पीड़ित यात्री से पूरी घटना की जानकारी ली। आस-पास बैठे अन्य यात्रियों से भी पूछताछ की गई। फिलहाल आरपीएफ मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही चोरी में शामिल व्यक्ति के बारे में स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
