मिंत्रा ‘राइजिंग स्टार ब्यूटी एडिट’ ने समस्या आधारित खरीदारी के लिए 25,000 शैलियों का अनावरण किया

बेंगलुरु, 27 अगस्त (आईएएनएस)। मिंत्रा ने हाल ही में ‘मिंत्रा राइजिंग स्टार’ के तहत ‘मेड-इन-इंडिया’ ब्यूटी ब्रांडों के लिए डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (डी2सी) कार्यक्रम की घोषणा की। यह कार्यक्रम अब 25,000 विशेष पेशकश करने के लिए तैयार है। कंपनी ने मंगलवार को कहा, 500 ब्रांडों के स्टाइल में ऐसी सामग्रियां शामिल हैं जो विज्ञान पर आधारित हैं।

इस नए कार्यक्रम के तहत, एम-एक्सप्रेस साल के अंत तक 90 प्रतिशत उत्पादों को उसी दिन डिलीवरी के लिए उपलब्ध कराएगा, जिससे देश भर में ग्राहकों के लिए अधिक सुविधा सुनिश्चित होगी।

इन ब्रांडों ने कंज्यूमर रिसर्च के आधार पर उत्पाद तैयार किए हैं जो विटामिन सी, सेरामाइड्स, नियासिनमाइड, हायल्यूरोनिक एसिड जैसे सक्रिय अवयवों और हल्दी, मेंहदी, चारकोल, कोको, प्याज, आर्गन, उबटन और चाय जैसे प्राकृतिक पदार्थों का संयोजन हैं।

सौंदर्य का एक नया युग शुरू हो रहा है, जिसमें ग्राहक बड़े पैमाने पर प्राथमिकताओं में विकास की ओर झुक रहे हैं। वो जैविक और टिकाऊ प्रोडक्ट में शामिल वैज्ञानिक रूप से शोध किए हुए सामानों की तलाश कर रहे हैं जो कई सारी समस्याओं से निजात दिलाने में कारगर साबित होते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, साल 2025 तक 5.6 बिलियन डॉलर के अनुमानित बाजार के साथ भारत में डी2सी सौंदर्य उद्योग तेजी से बढ़ रहा है। समस्या आधारित ब्यूटी प्रोडक्ट के प्रति लोगों का रुझान बढ़ रहा है।

“मिंत्रा के वरिष्ठ निदेशक और ब्रांड एक्सेलेरेटर मनीष दुबे ने कहा कि डी2सी ब्यूटी ब्रांड यात्रा का समर्थन करने के लिए एक मंच बनाने का हमारा प्रयास हमारे ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ दिखने और महसूस कराने की मिंत्रा की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। हमारे प्लेटफॉर्म पर लगभग 16 प्रतिशत ब्यूटी प्रोडक्ट को सर्च किया जाता है, जो इस सेगमेंट की पहले से कहीं अधिक बढ़ती लोकप्रियता का संकेत देती है।”

उन्होंने कहा कि खर्च करने की क्षमता के अलावा, आज के ब्यूटी प्रोडक्ट के कस्टमर अपनी समस्याओं के समाधान की आवश्यकता के बारे में अधिक जागरूक हैं। इसने भारत में निर्मित ऐसे सौंदर्य और सौंदर्य प्रसाधन डी2सी ब्रांडों के विकास को बढ़ावा दिया है, जो नवोन्वेषी उत्पादों पर आधारित हैं।’

सौंदर्य उद्योग में क्रांति लाते हुए, इन भारत-निर्मित ब्रांडों ने अपनी पेशकश को एक किफायती मूल्य सीमा में रखने करने के लिए डिजाइन किया है, जो हर ग्राहक का ध्यान रखता है।

‘मिंत्रा राइजिंग स्टार’ ब्रांडों को देश में 19,000 पिन कोड पर लाखों मिंत्रा ग्राहकों से जुड़ने के लिए मंच प्रदान करते हुए इन पेशकशों तक पहुंच प्रदान करेगा।

मिंत्रा पर डी2सी ब्रांडों के साथ स्टोर के माध्यम से, ग्राहक त्वचा और बालों से संबंधित समस्याओं और फॉर्मूलेशन के आधार पर समाधान देने में सक्षम होंगे। कुछ लोकप्रिय ब्रांड जो मिंत्रा राइजिंग स्टार ब्यूटी एडिट का हिस्सा हैं, उनमें मिनिमलिस्ट, फॉक्सटेल, पिलग्रिम, द डर्मा कंपनी और बॉम्बे शेविंग कंपनी शामिल हैं।

मनीष दुबे ने कहा, “मिंत्रा राइजिंग स्टार्स प्रोग्राम के तहत ब्रांड हमारे प्लेटफॉर्म की व्यापक पहुंच और उनके सीवीपी का लाभ उठाने में सक्षम होंगे, जो एक सुलभ मूल्य सीमा में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री-आधारित विशेष उत्पादों की आवश्यकता को पूरा करने पर केंद्रित है।”

एमआरएस ब्यूटी एडिट भारत के डी2सी ब्यूटी और ग्रूमिंग ब्रांडों के लिए अपनी तरह का एक अनूठा और व्यापक कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य कंपनी के 60 मिलियन मासिक सक्रिय ग्राहकों की ब्रांड सर्च की समस्या को हल करना है। साथ ही ‘मिंत्रा मिनी’ जैसे चैनलों का लाभ उठाने का अवसर प्रदान कर उन्हें एक ऑनलाइन शॉपिंग का अच्छा अनुभव प्रदान करना है ।

जुलाई के अंत में मिंत्रा राइजिंग स्टार के ब्यूटी प्रोडक्ट में प्रवेश के ऐलान के बाद से 10 हजार से ज्यादा त्वचा की देखभाल करने वाले प्रोडक्ट को शामिल किया जा चुका है। इन प्रोडक्ट की मांग में वृद्धि भी देखी गई है।

–आईएएनएस

एसएम/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More