बाबूलाल ने तोड़ी चुप्पी! चंपाई का स्वागत, झामुमो पर बाप-बेटे की प्राईवेट कंपनी होने का आरोप
2.jpg)
रांची: 30 अगस्त को पूर्व भाजपा में शामिल होने की खबर सामने आने के बाद बाबूलाल मरांडी ने पहली बार चंपाई सोरेन का स्वागत किया है. बाबूलाल की इस चुप्पी पर सियासी गलियारों में सवाल खड़ा किया जा रहा था, यह चर्चा तेज थी कि चंपाई सोरेन का एंट्री से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सीएम पद का अब तक मजबूत दावेदार माने जाते रहे बाबूलाल प्रसन्न नहीं है. चंपाई सोरेन की एंट्री से उन्हे सीएम पद की संभावित कुर्सी दूर जाती दिखलायी पड़ रही है. इस बात को और भी बल तब भी मिला जब दिल्ली में चंपाई सोरेन से बाबूलाल की नाराजगी को लेकर सवाल दागा गया, चंपाई सोरेन भी बाबूलाल की उपेक्षा करते हुए कहा कि कौन नाराज होता है, और कौन खुश यह उनका विषय नहीं है. साफ है कि चंपाई सोरेन तक इस नाराजगी की खबर पहुंच रही थी, बावजूद इसके चंपाई सोरेन इस नाराजगी को खास महत्व नहीं दे रहे थें.
चंपाई के स्वागत में बाबूलाल
हालांकि अब बाबूलाल ने चंपाई सोरेन का स्वागत करते हुए अपनी सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा है कि” झामुमो में परिवारवाद, तानाशाही, बाहरी लोगों का पूर्णतः नियंत्रण होने के कारण झामुमो को खड़ा करने वाले आंदोलनकारी नेताओं का मोहभंग हो चुका है। झारखंड आंदोलन का नेतृत्व करने वाले प्रमुख नेताओं को पार्टी के अंदर उपेक्षित और अपमानित किया जा रहा है। जल-जंगल-जमीन के मूल सिद्धांतों से विमुख हो चुकी झामुमो अब एक डूबता जहाज है। पार्टी का आंतरिक लोकतंत्र खत्म होने और दलाल बिचौलियों का वर्चस्व स्थापित होने के कारण शीघ्र ही एक-एक कर सारे आंदोलनकारी नेता और कार्यकर्ता झामुमो छोड़ जाएंगे।चंपई जी, लोबिन जी जैसे सीनियर आंदोलनकारी नेताओं का अपमान से आहत होकर एक-एक कर पार्टी छोड़ जाना यह बताता है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा अब आंदोलनकारियों की पार्टी नहीं बल्कि बाप-बेटे की प्राईवेट लिमिटेड कंपनी बन कर रह गई है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के लोक कल्याणकारी कार्यों और भाजपा की नीतियों में निष्ठा व्यक्त करने वाले झारखंड आंदोलनकारी, पूर्व मुख्यमंत्री श्री @ChampaiSoren जी का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है!
झामुमो में परिवारवाद, तानाशाही, बाहरी लोगों का पूर्णतः नियंत्रण होने के कारण झामुमो को खड़ा करने वाले आंदोलनकारी नेताओं का मोहभंग हो चुका है।
झारखंड आंदोलन का नेतृत्व करने वाले प्रमुख नेताओं को पार्टी के अंदर उपेक्षित और अपमानित किया जा रहा है।
जल-जंगल-जमीन के मूल सिद्धांतों से…
— Babulal Marandi (@yourBabulal) August 27, 2024
अधूरी स्क्रिप्ट का जिम्मेवार कौन?
हालांकि सियासी विश्लेषकों के द्वारा अभी भी इस युद्ध का अंत नहीं, बल्कि एक विराम बताया जा रहा है. उनका दावा है कि यह महज कुछ दिनों की शांति है, जैसे ही बाबूलाल को किनारा कर चंपाई सोरेन को सीएम फेस घोषित किया जायेगा, भाजपा के अंदर की नाराजगी सामने आने लगेगी. बाबूलाल बूझे मन से ही सही स्वागत जरुर कर रहे हैं, लेकिन इस स्वागत का मतलब यह कदापि नहीं निकालना चाहिए कि बाबूलाल ने अपना हथियार डाल दिया है, आज भी वह अपने आप को सीएम पद का प्रबल दावेदार मानते हैं. चंपाई सोरेन तो उन्हे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं है, यही कारण है कि इस ऑपरेशन चंपाई से बाबूलाल को दूर रखा गया, लेकिन बीच में ही यह खबर लिक हो गयी, जिसके कारण इस ऑपेरशन की स्क्रिप्ट अधूरी रह गयी, विधायको का पालाबदल नहीं हो सका.
30 अगस्त को भाजपा में होगी चंपाई सोरेन की एंट्री
आपको बता दें कि चंपाई सोरेन का अब भाजपा में जाना तय हो चुका है. 30 अगस्त को एक कार्यक्रम में भाजपा में औपचारिक एंट्री करवायी जायेगी. भाजपा सूत्रों का दावा है कि चंपाई सोरेन अभी-अभी सीएम पद से हटाये गयें हैं, दर्द अभी ताजा है, जख्म हरा भरा है. आने वाले विधानसभा चुनाव में वह भाजपा के हाथ में एक बड़ा हथियार साबित हो सकते हैं. अपने पांच महीनों की सरकार का हेमंत सोरेन के चार साल के कार्यकाल से तुलना कर भ्रष्टाचार का एक बड़ा आरोप मढ़ सकते हैं. यही वही मोर्चा है, जिस पर बाबूलाल से लेकर अर्जुन मुंडा फेल रहें और रघुवर दास के कारण तो कई बार खुद भाजपा को ही बचाव की मुद्रा में खड़ा होना पड़ गया.
चंपाई के साथ से सत्ता में वापसी का आत्मविश्वास संचार
चंपाई सोरेन का साथ से भाजपा के अंदर सत्ता में वापसी का एक नया आत्मविश्वास का संचार होगा, विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान जब हेमंत सोरेन अपनी सरकार की उपलब्धियों का बखान करेंगे तो दूसरी ओर उसी सरकार का हिस्सा रहें चंपाई उस दावे को झुठलाते नजर आयेंगे. यदि भाजपा के अंदर से आती इन खबरों पर विश्वास करें तो आने वाले दिनों में झारखंड की सियासत में दो चेहरों के बीच ही संग्राम होना है. एक तरफ चंपाई सोरेन का मंद-मंद मुस्कान होगा तो दूसरी ओर हेमंत सोरेन की दहाड़. हालांकि इन दोनों के बीच एक और चेहरा कल्पना सोरेन का भी होगा, जिसकी ओर फिलहाल भाजपा का ध्यान जाता नहीं दिख रहा है और वह अपनी पूरी उर्जा हेमंत सोरेन को घेरने में लगाती दिख रही है.
बाबूलाल मरांडी और अर्जुन मुंडा की सियासी खिचड़ी
लेकिन जिस चंपाई सोरेन को लेकर भाजपा के अंदर सत्ता में वापसी की खिचड़ी पकायी जा रही है, उसी भाजपा के अंदर एक दूसरी खिचड़ी भी पकती दिख रही है और वह सियासी खिचड़ी भाजपा मौजूदा खेवनहार और अर्जुन मुंडा की ओर से पकाया जाता दिख रहा है. एक तरफ जहां पूरी भाजपा चंपाई सोरेन को लेकर आह्लादित नजर आ रहा है, निशिकांत दुबे तहे दिल से इस फैसले के लिए शुक्रिया अदा करते दिखलायी पड़ रहे हैं, अमर कुमार बाउरी प्रशंसा का पूल बांधते नजर आते हैं. वहीं इस चंपाई प्रकरण पर बाबूलाल से लेकर अर्जुन मुंडा ने खामोशी की चादर ओढ़े ली है. जब से चंपाई सोरेन को 30 अगस्त को भाजपा में शामिल करवाने की खबर सामने आयी हैं, दोनों नेताओं की ओर से चंपाई प्रकरण कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी. यहां तक की सोशल मीडिया पोस्ट पर भी इस चंपाई प्रकरण खामोशी बरत ली गयी है, बाबूलाल अभी भी बांग्लादेशी घुसपैठ पर मोर्चा संभालते नजर आ रहे हैं, तो अर्जुन मुंडा भाजपा सदस्यता अभियान को चलाते दिख रहे है. साफ है सीएम का सपना देखने वाले इन दोनों नेताओं को चंपाई का केसरिया बाना हजम नहीं हो रहा और फिलहाल इसके संभावित परिणाम को समझने की कोशिश की जा रही है. बहुत संभव है कि कोई प्लान भी चल रहा हो. अपना-अपना सियासी भविष्य का आकलन किया जा रहा हो.
बाबूलाल के दर्द पर झामुमो की नजर
क्या दुःख है, समंदर को बता भी नहीं सकता
आँसू की तरह आँख तक आ भी नहीं सकताआख़िर क्या कमी रह गई थी मुझसे ? pic.twitter.com/skFEgrO0P3
— Jharkhand Mukti Morcha (@JmmJharkhand) August 26, 2024
और ऐसा भी नहीं है कि झामुमो की नजर बाबूलाल के इस दर्द पर नहीं है, बाबूलाल की खामोशी पर झामुमो ने एक सधे अंदाज में वार करते हुए अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा है कि “क्या दुःख है, समंदर को बता भी नहीं सकता, आँसू की तरह आँख तक आ भी नहीं सकता, आख़िर क्या कमी रह गई थी मुझसे? दरअसल ‘मुझमें क्या कमी रह गयी’ ही वह सवाल है, जिसके कारण आने वाले दिनों में भाजपा के अंदर खदबदाहट देखने को मिल सकती है और अब झामुमो की ओर से उस खदबदाहट का इंतजार किया जा रहा है.
हमको तो बीजेपी ने हमेशा समाप्त करने की कोशिश की। आज तक यही चल रहा है… : @yourBabulal जी। https://t.co/4Cpvkrc8BC pic.twitter.com/iX4IEqZJsb
— Jharkhand Mukti Morcha (@JmmJharkhand) August 27, 2024
