रांची: सिविल कोर्ट के अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, वकीलों में आक्रोश

रांची: राजधानी रांची में सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला होने की खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक रांची सिविल कोर्ट के वकील गौरेश चंद्र झा पर जानलेवा हमला हुआ है. हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक गौरेश चंद्र झा का अपने मोहल्ले के कुछ लोगों से विवाद हुआ था. विवाद के चलते उन लोगों ने गौरेश झा पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. गौरेश झा अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी में रहते हैं.

मामले की जानकारी मिलने के बाद अरगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस घटना के बाद रांची सिविल कोर्ट के वकीलों में गुस्सा है. घटना की गंभीरता को देखते हुए वकीलों ने सुरक्षा की मांग की है और अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है.

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More