500 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में उचित पहल करे सेल प्रबंधन वरना होगा आंदोलन: मंत्री दीपक बिरुवा

चाईबासा: झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुवा सोमवार को दौरे पर दोबारा गुआ पहुंचे. उन्होंने डायरेक्टर बांग्ला गुवा सेल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान मंत्री ने सेल प्रबंधन की कार्यशैली पर नाराजगी जताई. चूंकि पिछली बार हुई बैठक में चर्चा किए गए मुद्दों पर सेल प्रबंधन की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं किया गया. मंत्री ने कहा कि यहां सेल प्रबंधन की ओर से सीएसआर के तहत दी जाने वाली मूलभूत सुविधा से आज भी वंचित है. सेल प्रबंधन द्वारा लंबे समय से यहां उत्खनन करने के बावजूद यहां के लोग आज तक लाल पानी पीने को मजबूर हैं. यहां के लोग स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल, बिजली आदि जैसे मूलभूत सुविधा के लिए तरस रहे हैं. सेल में रोजगार उपलब्ध कराने हेतु यहां के स्थानीय लोगों को ना स्किल्ड कर पाया ना ही बेरोजगार को दूर करने के लिए किसी प्रकार का कोई कदम उठाया गया. इस पर अल्टीमेटम देने के बावजूद सेल प्रबंधन की ओर से आवश्यक सुधार हेतु कोई सकारात्मक पहल नहीं किया गया. 

उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि यहां के स्थानीय लोगों को दैनिक मजदूरी तक नहीं मिल पा रही है. जिसके कारण लोग पलायन करने को विवश हैं. स्थानीय लोगों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के साथ साथ प्रभावित क्षेत्र के 18 गांव के कम से कम 500 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु उचित पहल करें अन्यथा आंदोलन को लेकर बाध्य होंगे. उन्होंने सेल प्रबंधन को पुनः एक सप्ताह का मोहलत देते हुए पायलट प्रोजेक्ट तैयार कर रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में उचित पहल करने की बात कही. कहा कि यदि समय पर इस पर विचार नहीं किया तो बड़ा आंदोलन को लेकर बाध्य होंगे. 

इसके पहले मंत्री दीपक बिरुवा ने सारंडा क्षेत्र के 18 गांवो के स्थानीय मानकी मुंडाओं के साथ बैठक की. साथ ही गुआ सेल के सेवानिवृत कर्मचारियों के अलावा विभिन्न संस्था संगठनों के पदाधिकारियों से भी मिलकर बातचीत की. इस दौरान सभी ने मंत्री जी के समक्ष अपनी अपनी समस्याएं रखी. इन सारी समस्याओ को सुनने के बाद मंत्री जी ने हर संभव समाधान करने का आश्वासन दिए. मौके पर मंत्री के निजी सहायक सुभाष बनर्जी, जिप अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, अलावा गुवा सेल माइंस जीएम एसपी दास, मेकेनिकल जीएम कुमार, डीजीएम एनके झा, आनंद, एजीएम अमित तिर्की समेत अन्य उपस्थित थे.

लेखक के बारे में

By Santosh Verma

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More