कोल्हान विश्वविद्यालय के चयनित प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने की राज्यपाल से लगाई गुहार

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में आज कोल्हान विश्वविद्यालय केलिए जेपीएससी परीक्षा द्वारा चयनित 17 इतिहास विषय के शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की। राज्यपाल ने इस संबंध में चयनित सहायक प्राध्यापकों की बातों को ध्यान पूर्वक सुना और शीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने का भरोसा दिलाया। चयनित प्राध्यापकों में विनोद कुमार लोहरा,हेमा लकड़ा, मुक्तारानी ओडेया, मैरी नीला हांसदा,कविता कुमारी,अरविंद कुमार साहू,विकास नंदन,साकेत बिहारी, प्रदीप झा शामिल थे।

WhatsApp Image 2024-08-26 at 16.49.01_180e5daf (1)
राज्यपाल के साथ मौजूद बाबूलाल मरांडी

कोल्हान विश्वविद्यालय केलिए वर्ष 2018 में विज्ञापन द्वारा इतिहास विषय के 17 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हुई थी। 31 अक्टूबर 2023 को जेपीएससी द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए उम्मीदवारों के नामों की अनुशंसा की। कोल्हान विश्वविद्यालय के सिंडिकेट द्वारा भी 2फरवरी 2024 को नियुक्ति की अनुशंसा की जा चुकी है। परंतु विश्वविद्यालय में स्थाई कुलपति के नही होने के कारण अनुमोदन की संचिका कुपाधिपति कार्यालय में लंबित है।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More