रांची: ऑटो और ई-रिक्शा का आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल, यात्री परेशान

रांची: आज से राजधानी रांची में ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा. ऑटो और ई-रिक्शा चालक आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. हालांकि, बीमार मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो, ई-रिक्शा और मालवाहक ऑटो को इस हड़ताल से छूट रहेगी. दरअसल, शहर के 20 किलोमीटर के दायरे में ट्रैफिक नियमों में बदलाव और 4 जोन को 17 रूटों में बांटने के विरोध में ऑटो और ई-रिक्शा के चालकों ने आज से चक्का जाम कर दिया है.

10 हजार ऑटो व 2500 ई-रिक्शा का परिचालन आज से रहेगा बंद 

इस कारण रांची में 10 हजार से अधिक ऑटो और 2500 ई-रिक्शा का परिचालन आज से अनिश्चितकालीन समय तक बंद रहेगा. डीटीओ, परिवहन सचिव, परिवहन कमिश्नर, नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी नए नियमों के विरोध में ऑटो चालकों ने चक्का जाम का ऐलान किया है. ऑटो व ई-रिक्शा चालकों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, तब तक किसी भी रूट पर ऑटो व ई-रिक्शा नहीं चलेंगे.

सचिव व एसपी ट्रैफिक का पुतला फूंका

बीते सोमवार की शाम ऑटो चालकों ने डीटीओ, परिवहन सचिव, परिवहन कमिश्नर, नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी नये नियमों के विरोध में जाकिर हुसैन पार्क के पास आरटीए सचिव व एसपी ट्रैफिक का पुतला फूंका. पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व दिनेश सोनी, अर्जुन यादव व उत्तम यादव ने किया. झारखंड राज्य सीएनजी ऑटो चालक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी ने कहा कि ऑटो चालक खुद शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर पहुंचेंगे और ऑटो का परिचालन बंद कराएंगे. इधर, सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने कहा है कि कानून व्यवस्था को अपने हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है, जबरदस्ती करने पर कार्रवाई होगी.

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More