चाईबासा: भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता बनी पूर्व सांसद गीता कोड़ा
चाईबासा: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किए गए हैं.
जारी विज्ञप्ति के अनुसार, गीता कोड़ा (पूर्व सांसद) चाईबासा की, प्रदीप सिन्हा रांची के, अजय शाह चाईबासा के एवं विजय चौरसिया जमुआ, गिरिडीह के प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया गया है. यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी है.
