कोडरमा: राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

कोडरमा: सोमवार को राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत लेप्रोसी केस डिटेक्शन कैंपेन -24, कुष्ठ रोगी खोज अभियान (प्रथम चक्र) के प्रचार सह जागरूकता वाहन को सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार एवं जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. रमण कुमार द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया. यह वाहन सभी प्रखंडों में 28 अगस्त से 13 सितंबर तक चलने वाले कुष्ठ रोगी खोज अभियान हेतु सभी को जागरूक करेगी. 

डॉ. रमण कुमार ने कहा कि यह कुष्ठ रोगी खोज अभियान 15 दिनों तक चलेगा, जिसमें सभी संभावित कुष्ठ रोगियों की जांच की जाएगी और कुष्ठ पुष्टि हो जाने पर उनका समुचित इलाज शुरू किया जाएगा. मौके पर डॉ. नीलमणि, फिजियोथेरेपिस्ट राजीव रंजन, लिपिक अजीत कुमार, अरुण सिंह, कुणाल कुमार, दीपेश कुमार, डा सिद्धांत ओहदार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे. 

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More