चाईबासा: बिजली के खंभे से बने सड़क ब्रेकर को लेकर रामहरि गोप ने डीसी को किया ट्वीट

चाईबासा: आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के पूर्व रांची, लोकसभा प्रत्याशी राम

चाईबासा: बिजली के खंभे से बने सड़क ब्रेकर को लेकर रामहरि गोप ने डीसी को किया ट्वीट
एक्स हैंडल रामहरि गोप.

 

हरि गोप ने जिला उपायुक्त को ट्वीट कर गैरजिम्मेदार लोगों द्वारा बिजली के खंभे से सड़क पर बम्पर बनाने और बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के ऊपर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है. उन्होंने लिखा है कि बिजली विभाग के लापरवाही कहा जाए ताकि वो अपना जिम्मेदार से कोई मायने मतलब नहीं रखते. पीडब्लूडी या फिर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क, जिला के कई ऐसे जगहों पर देखने को मिलेगा कि बिजली के खंभे से बना बम्पर बड़े सड़क हादसों को निमंत्रण दे रहा है.

 

 

ऐसा ही एक नजारा तांतनगर प्रखंड के कोयता और टाँगर पोखरिया के बीच बढ़दाडिह में देखा जा रहा है. जिसमें गैरजिम्मेदार लोगों ने बिजली का खंभा से सड़क पर बम्पर बनाया है. जबकि यह खंभा सड़क पर बम्पर बनाने के लिए नहीं बल्कि एक जगह से दूसरे जगह तक बिजली का तार पहुंचाने के लिए विभाग द्वारा लाया गया है. विभाग के लोगों द्वारा गरीबों को आए दिन नियम कानून समझा कर अपना पॉकेट गर्म करने में इतना मगरूर हो गया कि सड़क पर बना बिजली का खंभा दिखता ही नहीं. सड़क बनाने वाले जिम्मेदार अधिकारी भी इसमें शामिल हैं इनके ऊपर भी सख्त कार्रवाई हो.

लेखक के बारे में

By Santosh Verma

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More