धनबाद विधानसभा चुनाव 2024: संकट में राज सिन्हा! भाजपा के अंदर दावेदारों की लम्बी फौज
.jpg)
रांची: संताल और कोल्हान में छाये संकट के बीच भाजपा के लिए कोयलांचल सबसे मुफीद इलाका है. कोयला और कोयले की काली कमाई पर वर्चस्व को लेकर गैंगवार के कारण सुर्खियों में रहने वाले कोयलांचल के 13 विधान सभाओं में से सात (धनबाद, निरसा, सिन्दरी, बाघमारा, बोकारो, चंदनकियारी और राजधनवार) पर भाजपा, तीन पर (टूंडी, डुमरी और गांडेय) झामुमो, दो (झरिया और बेरमो) पर कांग्रेस और एक सीट (गोमिया) पर आजसू का कब्जा है. कुल मिलाकर 13 में 8 पर एनडीए और पांच पर महागठबंधन का झंडा है. पूरे झारखंड में कोयलांचल ही वह इलाका है, जहां आज के दिन भाजपा सबसे मजबूत स्थिति में खड़ी है. लेकिन लोकसभा चुनाव से भाजपा के अंदर से लगातार घमासान की खबरें सामने आ रही है और उसका कारण है ढुल्लू महतो का सियासी अंदाज. दरअसल अब तक कोयलांचल की राजनीति में अगड़ी जातियों की जो धमक दिखलायी पड़ती थी, ढुल्लू महतो की एंट्री के बाद उसमें दरार दिखलायी पड़ने लगी है. लोकसभा चुनाव के वक्त भी जब भाजपा के अंदर से ही ढुल्लू महतो का विरोध की खबरें आ रही थी, उस वक्त भी ढुल्लू महतो इसका कोई फिक्र किये बगैर खुल कर अपना पिछड़ा कार्ड खेल रहे थें. आज भी ढुल्लू महतो की बैटिंग उसी रफ्तार से जारी है और इसके कारण भाजपा के अंदर घमासान की स्थिति बनी हुई है. कहा जा सकता है कि धनबाद में भाजपा के अंदर जहां ढुल्लू महतो पिछ़ड़ा कार्ड खेल रहे हैं, वहीं राज सिन्हा की कोशिश अगड़ी जातियों को गोलबंद करने की है. और इस कोशिश में दोनों अक्सर एक दूसरे से टकराते नजर आते हैं.
कोयला व्यवसायी एलबी सिंह की दावेवारी

लेकिन बड़ा सवाल यह है कि इस टकराहट का आने वाले विधानसभा चुनाव में क्या असर पड़ने वाला है? क्या राज सिन्हा को इस टकराहट की कीमत चुकानी होगी? क्या भाजपा विधानसभा चुनाव में धनबाद सीट से अपना चेहरा बदलने वाली है? क्या राज सिन्हा की तीसरी पारी में कांटा साबित होने वाले हैं ढुल्लू महतो? इसका जवाब तो टिकट वितरण के बाद ही मिलेगा, लेकिन धनबाद विधानसभा से इस बार भाजपा के अंदर उम्मीदवारों की एक लम्बी फौज है. टिकट दावेदारी की इस फौज में एक नाम एलबी सिंह का भी है. एलबी सिंह की कंपनी देवप्रभा आउटसोर्सिंग कंपनी बीसीसीएल में आउटसोर्सिंग के माध्यम कोयला उत्खनन का कार्य करती है, अब तक चुनावी दंगल से दूर रहने वाले एलबी सिंह इन दिनों लगातार राज सिन्हा को लगातार निशाने पर ले रहे हैं, अभी हाल में ही जब राज सिन्हा ने जल सत्याग्रह की शुरुआत की थी तो एलबी सिंह सवाल दागा थी, यदि 10 वर्षों के बावजूद राज सिन्हा को जल सत्याग्रह करना पड़ रहा है तो समझा जा सकता है कि उनके कार्यकाल में धनबाद का कितना विकास हुआ और मूलभूत समस्याओं पर कितना काम हुआ, राज सिन्हा के कारण धनबाद का 10 वर्ष बर्बाद हो गया, एक भी समस्या का समाधन नहीं हुई. बताया जाता है कि अल्पसंख्यक समाज के बीच भी एलबी सिंह की पकड़ मजबूत है. भले ही वह भाजपा उम्मीदवार हों, लेकिन अपनी छवि के कारण अल्पसंख्यक वोटों में भी सेंधमारी करने की कुब्बत रहते हैं. दावा किया जा रहा है एलबी सिंह के पीछे भाजपा का एक ताकतवर लौबी है और यही लॉबी इस बार राज सिन्हा को निपटाना चाहती है.
पूर्व मेयर चन्द्रशेखर अग्रवाल

लम्बे समय से संघ परिवार से जुड़े रहे और इंजनीयिर की डिग्री रहने वाले चन्द्रशेखर अग्रवाल धनबाद का मेयर भी रहे हैं. लोकसभा चुनाव के वक्त ढुल्लू महतो को उम्मीदवार बनाने के बाद इनकी नाराजगी भी सामने आयी थी, चन्द्रशेखर अग्रवाल को पूर्व सीएम रघुवर दास का भी करीबी बताया जाता है. यदि इस बार भाजपा राज सिन्हा को बेटिकट किसी वैश्य जाति पर दांव लगाने का फैसला करती है को चन्द्रशेखर अग्रवाल भी एक मजूबत उम्मीवार के रुप में सामने आ सकते हैं.
भाजपा प्रवक्ता विनय कुमार सिंह

अब तक पार्टी के अंदर प्रवक्ता के जिम्मेवारी संभाल रहे विनय कुमार सिंह की चाहत भी इस बार चुनावी दंगल में उतरने की है.बताया जाता है कि विनय कुमार सिंह ने अपनी इस चाहत से पार्टी को अवगत भी करा दिया है.
अमरेश कुमार सिंह की चाहत

पार्टी और संगठन के साथ जुड़कर लम्बे समय के काम करते रहे अमरेश सिंह की चाहत वर्ष 2019 में धनबाद के सियासी अखााड़े से उतरने की थी, लेकिन पार्टी ने तब भी राज सिन्हा पर दांव लगाने का फैसला किया था. अपनी उस कसक को अमरेश सिंह इस बार पूरा करना चाहते हैं. विधानसभा के अंदर सक्रियता भी तेज हो चुकी है. साफ है कि भाजपा के लिए सबसे सुरक्षित सीट माने जाने वाली धनबाद से पार्टी के अंदर कई चेहरे टिकट की रेस में हैं, हालांकि राज सिन्हा इस सबके बावजूद अपनी सीट को लेकर बेहद आशान्वित नजर आ रहे हैं, उनके निकटवर्ती सूत्रों का दावा कि य़शवंत सिन्हा का साथ छोड़ने और जयंत सिन्हा को हजारीबाग से बेटिकट किये जाने के बाद राज सिन्हा भाजपा में कायस्थ जाति का एकलौता चेहरा बचे हैं. इस हालत में राज सिन्हा को बेटिकट करने से पहले पार्टी को कायस्थ मतदाताओं की चाहत का भी ख्याल रखना होगा. लेकिन यदि मोदी युग के भाजपा के फैसले पर नजर डालें, तो कई बार वह बेहद चौंकने वाला फैसला लेती है, ढुल्लू महतो की उम्मीदवारी भी इसी तरह का फैसला था, और पार्टी का वह दांव भी कामयाब रहा, इस हालत में राज सिन्हा को लेकर जिस तरह विवाद की स्थिति बनती नजर आ रही है, और लोकसभा चुनाव के दौरान जो असहयोगात्मक रवैया रहा है, राज सिन्हा की विदाई भी कोई अचरज भरा फैसला नहीं होगा.
