बोकारो: भूमि विवाद में मां के सामने मारी बेटे को गोली, घायल बीजीएच में भर्ती

बोकारो: भूमि विवाद मे एक युवक को अपने ही परिवार के लोगों ने दिनदहाड़े गोली मारकर जख्मी कर दिया. जख्मी सिकंदर अंसारी के जांघ मे गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए बीजीएच मे भर्ती कराया गया है. घटना बालिडीह थाना क्षेत्र के झोपरो बस्ती की है. जख्मी के पिता जैनुल अंसारी ने बताया कि पुश्तैनी जमीन को लेकर परिवार के लोगों के साथ विवाद चल रहा था, कोर्ट से डिग्री भी मिला हुआ है, लेकिन गोली चलाने वाले लोगों ने फैसला को मानने से इंकार कर दिया. 

आज पुनः पंचायत बुलाई गई थी, जिसमे मेरा बेटा अपनी मां के साथ जा रहा था कि रास्ते में सिकंदर अंसारी को हत्या करने के नियत से गोली मार दी. इधर बालिडीह थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि इस मामले मे जख्मी का बयान दर्ज कर जांच शुरू की गई है. पंचायत में बुलाई गई तभी गांव के तालाब के समीप उसे गोली मारकर जख्मी किया गया है. इस मामले में  तीन लोगों को आरोपी बताया गया है.

लेखक के बारे में

By Manoj Garg

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More