रांची: जगरनाथपुर थाना चौक पर हंगामा, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

रांची: राजधानी के जगरनाथपुर थाना चौक पर हंगामे की खबर आ रही है. मिली जानकारी के मुताबिक जगरनाथपुर थाना के समीप चौक पर पूर्व भाजपा नेता स्व. कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा लगाने का आदिवासी समाज विरोध कर रहा है और इसके खिलाफ चौक पर प्रदर्शन किया जा रहा है. विरोध प्रदर्शन कर रहे लोग प्रतिमा को हटाने की मांग कर रहे हैं. लोगों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं। 

जगरनाथपुर थाना क्षेत्र में हंगामा, चौक पर मूर्ति लगाने का विरोध कर रहे स्थानीय
चौक पर तैनात पुलिस बल 

मौके पर सिटी एसपी के अलावा हटिया डीएसपी, कोतवाली डीएसपी और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने व प्रदर्शन को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले पर नज़र रख स्थिति को नियंत्रण में की हुई है.  

रांची: जगरनाथपुर थाना क्षेत्र में हंगामा, चौक पर मूर्ति लगाने का विरोध कर रहे स्थानीय
विरोध प्रदर्शन करते स्थानीय आदिवासी समुदाय के लोग.

 

बताया जा रहा है कि पूर्व भाजपा नेता स्व. कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा को जगरनाथपुर चौक में लगाने का फैसला 2019 में पूर्ववर्ती रघुवर सरकार के शासन के दौरान ही लिया गया था और उसके बाद लंबे समय तक इसे लेकर विवाद चलता रहा था और बीते साल पूर्व भाजपा नेता की प्रतिमा चौक पर स्थापित की गई थी लेकिन उसका अनावरण नहीं किया गया था लेकिन बीते दिनों कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा का अनावरण किया गया था जिसके बाद से इसे लेकर स्थानीय आदिवासी समुदाय में विरोध है। आदिवासी नेताओं का तर्क है कि राजस्थान के पूर्व राज्यपाल रहे कैलाशपति मिश्र का झारखंड गठन में या अलग झारखंड आंदोलन में क्या योगदान था जिसके कारण उनकी प्रतिमा को रांची में लगाने का फैसला किया गया था।  

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More