चाईबासा: जगन्नाथपुर में विधायक सोनाराम सिंकु और पूर्व सांसद गीता कोड़ा में दिलचस्प मुकाबला

चाईबासा: आगामी विधानसभा को देखते हुए चुनाव मैदान में उतरने वाले विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओ ने जहां जुबानी जंग छेड़ रखी है, वहीं अभी से ही मतदाताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है लेकिन अब मतदाता भी जागरूक हो गए हैं. इधर सिंहभूम संसदीय क्षेत्र में पड़ने वाले जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनावी जंग की शुरूआत की जाये तो इस बार जगन्नाथपुर विधानसभा सीट में चुनावी जंग दिलचस्प होने वाला है. यहां सीधा मुकाबला भाजपा के संभावित प्रत्याशी गीता कोड़ा और महागठबंधन से कांग्रेस के वर्तमान विधायक सोनाराम सिंकु के बीच होने की संभावना है.
2019 में हुए विधानसभा चुनाव की बात करें तो पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने अपने ही कार्यकर्ता सोनाराम सिंकु को कांग्रेस के टिकट पर लड़ाया और जीताकर विधानसभा भेजने का कार्य किया था. उस समय पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा कांग्रेस पार्टी के टिकट पर सिंहभूम की सांसद बन गई थी लेकिन वर्तमान में भाजपा में जाने के बाद सिंहभूम सीट से लोकसभा चुनाव हार चुकी है.
गीता कोड़ा की पकड़ मजबूत
गीता कोड़ा एक बार फिर से जगन्नाथपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गई हैं. गीता कोड़ा जगन्नाथपुर विधानसभा से कई बार विधायक रह चुकी हैं और जनता के बीच मजबूत पकड़ भी रखती हैं. हालांकि बीते पांच वर्षो में वर्तमान विधायक सोना राम सिंकु अपने विधानसभा क्षेत्र में अपने कार्य की बदौलत कहे या अपने सरल स्वभाव तथा राह चलते क्षेत्र की जनता का समस्याओं का समाधान कराने के लिए अपनी मजबूत पकड़ बनाने में माहिर हो गए हैं. शायद इन्ही सब कारणों से क्षेत्र की जनता की जुबान पर एक बार सोनाराम सिंकु को विधायक बनाने की आवाज बुलंद है. हालिया राजनीतिक घटनाक्रम और लोकसभा चुनाव में जिस कदर जनता का मुड देखने को मिला कि भाजपा के प्रति नकारात्मक रवैया और महागठबंधन के प्रत्याशी जोबा मांझी को भारी मतों से जिताकर संसद भेजा, उसमें जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु के चेहरे और कार्य के कारण क्षेत्र की जनता करिब 20 हजार से अधीक मतों का लीड देने का काम किया और महागठबंधन प्रत्याशी को जीत दर्ज कराया.
लोकप्रियता के चरम पर हैं सोनाराम सिंकु
समय समय पर विधायक सोनाराम सिंकु अपनी मजबूत पकड़ क्षेत्र में बनाने का भी शक्ति प्रदर्शन कर पार्टी के आलाकमान और महागठबंधन दल के नेताओं को एहसास कराया है. कुल मिलाकर देखा जाए तो विधायक सोनाराम सिंकु का पलड़ा भारी है और जीत भी पक्की मानी जा रही है। लेकिन गीता कोड़ा को भी कम नहीं आंका जा सकता है. पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और गीता कोड़ा के भाजपा में जाने के बाद विधायक सोनाराम सिंकु ने कोड़ा दंपत्ति के विरुद्ध जुबानी जंग भी छेड़ रखा है, अब देखना यह है कि इस चुनावी जंग में जीत किसकी होती है.
