रांची में युवा आक्रोश रैली के दौरान बवाल के मामले में बाबूलाल, संजय सेठ सहित भाजपा के 51 नेताओं पर नामजद केस

रांची: शुक्रवार को मोराबादी मैदान में आयोजित भाजपा की ‘युवा आक्रोश रैली’ के दौरान हुए बवाल को लेकर रांची पुलिस ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी सहित भाजपा के 51 नेताओं के खिलाफ नामजद और 12 हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इन सभी पर साजिश के तहत पुलिस पर हमला करने, निषेधाज्ञा भंग करने और बिना इजाजत सीएम आवास की ओर मार्च करने का आरोप लगाया गया है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने झारखंड में बेरोजगारी, सरकारी नौकरी की परीक्षाओं में धांधली, रिजल्ट में देरी, अनुबंध कर्मियों के स्थायीकरण जैसे सवालों को लेकर 23 अगस्त को रांची के मोरहाबादी मैदान में रैली आयोजित की थी। रैली के बाद सीएम आवास की ओर बढ़ रहे हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग लांघने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर संघर्ष हुआ था।

दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि बार-बार चेतावनी दिए जाने और निषेधाज्ञा लागू होने की घोषणा के बावजूद भाजपा के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने कानून को हाथ में लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिस पर पथराव किया। यह भी कहा गया है कि मंच पर मौजूद नेताओं ने रैली में भीड़ को हमले के लिए उकसाया।

एफआईआर में सात सांसदों बीडी राम, आदित्य साहू, दीपक प्रसाद, प्रदीप वर्मा, विद्युत वरण महतो, मनीष जायसवाल, ढुल्लू महतो और 17 विधायकों विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, रणधीर सिंह, नीरा यादव, रामचंद्र चंद्रवंशी, अपर्णा सेन गुप्ता, रणधीर सिंह, नीलकंठ सिंह मुंडा, कुशवाहा शशिभूषण मेहता, पुष्पा देवी, समरी लाल, केदार हाजरा, राज सिन्हा, नवीन जायसवाल, नारायण दास, अमित मंडल, आलोक चौरसिया, किशुन कुमार दास के अलावा कई अन्य नेताओं पर भीड़ को उकसाने का आरोप लगाया गया है।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More