विपक्ष पर बरसे जोगाराम, देवी-देवताओं के तिरस्कार का आरोप

जयपुर, 24 अगस्त (आईएएनएस)। कैबिनेट मंत्री जोगाराम ने विपक्ष पर देवी-देवताओं का तिरस्कार का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की आस्था देवी-देवताओं में है या नहीं, यह अलग विषय है, लेकिन विपक्ष को हमारी आस्था का तिरस्कार करने का कोई नैतिक हक नहीं है। मैं यह अधिकार को किसी भी नहीं दे सकता हूं।

उन्होंने कहा, “मैं कई दिनों से देख रहा हूं कि विपक्ष लगातार हमारी आस्था पर चोट कर रहा है। उनका मजाक बना रहे हैं। पहले तो मैं चुप रहा, मुझे लगा कि कुछ दिनों के बाद वो खुद ब खुद खामोश हो जाएंगे, लेकिन उनका हमला लगातार बढ़ रहा है, अब यह बर्दाश्त के बाहर होता जा रहा है।”

उन्होंने कहा, “मैं देख रहा हूं कि विपक्षी दल न केवल हमारे देवी-देवताओं, बल्कि हमारे नेताओं पर भी निशाना साध रहे हैं। उनकी खिल्ली उड़ा रहे हैं। अगर आपको राजनीतिक दृष्टि से कोई बात कहनी है, तो यह लोकतंत्र है, आपको अपनी बात कहने का हक है, लेकिन जिस तरह से विपक्ष की ओर से निजी व ओछी टिप्पणी की जाती है, वो उचित नहीं है।”

इस बीच, जब उनसे उनके बेटे मनीष पटेल द्वारा एएजी के पद से इस्तीफा देने के संबंध पर सवाल किया गया, तो उन्होंने दो टूक कह दिया कि मैं इस पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी नहीं कर सकता हूं, यह उनका निजी फैसला है। अगर आपको यह जानना है कि उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया, तो आप लोग उन्हीं से पूछ लीजिए। मैं इस पर कोई ट‍िप्‍पणी नहीं करूंगा।

–आईएएनएस

एसएचके/सीबीटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More