चाईबासा: भाजपा के युवा आक्रोश रैली से डरी हेमंत सरकार, भाजपाईयों ने सीएम का फूंका पुतला 

चाईबासा: प्रदेश भाजपा के आह्वान पर भाजपा जिला कमेटी के द्वारा “̤युवा आक्रोश रैली”̤ के कम्र में झारखंड सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन के इशारे पर पुलिस प्रशासन के द्वारा बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसपी ऑफिस के सामने एवं मंडलों में संबंधित थाना क्षेत्र में हेमंत सरकार की पुतला फूंका एवं पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर आक्रोश व्यक्त किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागरई ने कहा कि युवा आक्रोश रैली को लेकर मुख्यमंत्री के इशारे पर ही पुलिस प्रशासन द्वारा रैली में जाने वाले वाहनों को चेकिंग के नाम पर रोका गया, अनावश्यक रूप से विलंब कराया गया ताकि समय पर सभा स्थल पर कार्यकर्ता नहीं पहुंच पाए। यही नहीं पुलिस प्रशासन के द्वारा लाठीचार्ज, वाटर कैनन का इस्तेमाल और रबड़ की गोलियां भी सभा स्थल एवं प्रदर्शन स्थल पर चलाया गया। रांची में हुई घटना से प्रतीत होता है कि सत्ता के इशारे पर पुलिस प्रशासन काम कर रही है और हर हाल में आंदोलन को विफल करने पर आमदा थी। 

WhatsApp Image 2024-08-24 at 19.32.36_38b14aec (1)
रांची घटना का विरोध करते भाजपाई

जिला अध्यक्ष संजय पांडे ने कहा कि सैकड़ो के तादाद में कार्यकर्ता अपरा तफरी और पुलिस की लाठी वाटर कैनन और गोली से घायल हुए, कई कार्यकर्ता जो की बुरी तरह से घायल हुए हैं रांची रिम्स में इलाज कराया गया, हद तो तब हो गई जब प्रदेश अध्यक्ष का मंच पर भाषण चल रहा था तब रबड़ की गोलियां पुलिस प्रशासन के द्वारा भीड़ पर चलाया गया, जहां एक और युवा अपनी मांग को लेकर गूंगी बहरी हेमंत सरकार को जगाने गए थे, वही उनके आवाज को दबाने का कुचक्र किया गया, सरकार जहां तक युवाओं को आश्वासन देती उसके जगह कानून व्यवस्था के नाम पर आंदोलनकारीयो को पिटाई कर दी , भारतीय जनता पार्टी जिला कमेटी रांची मोराबादी में हुई पुलिसिया कार्रवाई का न्यायिक जांच की मांग करती है साथ ही युवाओं के मांग पूरा होना तक आंदोलन जारी रहेगी ।

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष संजय पांडेय जी प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई जी राकेश बबलू शर्मा जिला महामंत्री प्रताप कटियार ,लालमुनी पुरती ,रामानुज प्रसाद शर्मा ,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन तियु ,सन्नी पासवान , नगर अध्यक्ष पवन शर्मा ,जयकिशन विरुली ,शुरू  नंदी ,गीता बालमुचु, जितेंद्र नाथ ओझा ,अजय झा ,नीरज पांडेय ,रंजन प्रसाद ,मुकेश उर्फ लल्लू सुखलाल कुंकल ,मुकेश  दास ,कामेश्वर विश्वकर्मा ,रोहित दास ,मणिकांत पोद्दार ,सुभाष जोंकों ,अमित सिंह ,जूली खत्री, दावारिका शर्मा , प्रकाश कटियार ,रमेश ठाकुर ,राहुल झा ,हर्ष रवानी , संजय ठाकुर ,डमरूधर बारीक ,सुखलाल कुन्कल ,बिरजू रजक, झींकपानी मंडल अध्यक्ष प्रसन् विरुवा ,पप्पू राय, अमन मिश्रा इत्यादि मौजूद थे

लेखक के बारे में

By Santosh Verma

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More