बोकारो: मंदिर में हुए चांदी के आभूषण की चोरी मामले का उद्भेदन, आरोपी को भेजा जेल
बोकारो: चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के तुरियो शिव मंदिर में भगवान पर चढ़े चांदी की आभूषण चोरी होने को लेकर दर्ज मामले में एसपी के निर्देश पर बेरमो अंचल के इंस्पेक्टर के नेतृत्व में गठित टीम ने अनुसंधान कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में गुप्त सूचना के आधार पर कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था जिसमें पूछताछ के दौरान तुरियो निवासी नीरज कुमार ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और उसकी निशानदेही पर चोरी के आभूषण को बरामद किया गया। अभियुक्त के पास से चांदी का नाग बाबा, चांदी का मुकुट, पीतल की कटोरी बरामद की गई।
