NEET PG 2024 रिजल्ट जारी: NBEMS NEET ने घोषित किए नतीजे

NEET PG 2024 रिजल्ट लाइव: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET PG रिजल्ट 2024 घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET PG) में शामिल हुए हैं, वे अपना रिजल्ट NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर देख सकते हैं। सीधा लिंक यहाँ दिया गया है।
NEET PG रिजल्ट 2024 कैसे चेक करें?
- आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं और NEET PG रिजल्ट पीडीएफ खोलें।
- NEET PG रिजल्ट चेक करने का लिंक पीडीएफ पर दिया जाएगा। लिंक खोलें।
- अपने नाम/रोल नंबर को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में इस्तेमाल करके अपना रिजल्ट देखें।
NEET PG 2024 परीक्षा 11 अगस्त, 2024 को दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। रिजल्ट पीडीएफ में शेयर किया जाएगा जिसमें परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के अंक होंगे। रिजल्ट की घोषणा के कुछ दिनों बाद व्यक्तिगत स्कोरकार्ड जारी किए जाएंगे।
विवादों में रही NEET PG परीक्षा
2024 में हुई NEET PG परीक्षा इस बार विवादों में भी रही। 23 जून को होने वाली NEET-PG प्रवेश परीक्षा को अचानक तब स्थगित कर दिया गय़ा था जब NEET-UG परीक्षा परिणाम को लेकर जून महीने में विवाद हो गया था, जिसमें छात्रों को ग्रेस मार्क्स दिए गए थे. स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना था कि “कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं की अखंडता के संबंध में आरोपों की हालिया घटनाओं के कारण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने एनईईटी-पीजी प्रवेश परीक्षा की प्रक्रियाओं की मजबूती का गहन मूल्यांकन करने का निर्णय लिया।”
