6 सीओ और 1 एलआरडीसी का तबादला, होमगार्ड के 16 कमांडेंट भी बदले गए

रांची: झारखंड में तबादलों का सिलसिला जारी है. इस बार 6 सीओ और 1 एलआरडीसी का तबादला झारखंड सरकार द्वारा किया गया है. इस संबंध में राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है. रांची के राहे अंचल के सीओ अनुज टेटे को चक्रधरपुर का सीओ बनाया गया है. वहीं, हैदरनगर, पलामू के सीओ गणेश पांडेय को रांची के राहे ब्लॉक का सीओ बनाया गया है. साथ ही, साहेबगंज के एलआरडीसी जयवर्धन कुमार को अगले आदेश तक के लिए गिरिडीह के एलआरडीसी पर स्थानांतरित किया गया है.  

इनका हुआ तबादला :

https://www.samridhbharat.in/media/2024-08/notification-no.2740-dt.23.08_0001.pdf

होमगार्ड के 16 कमांडेंट का तबादला 

झारखंड सरकार ने झारखंड गृह रक्षा वाहिनी के 16 कमांडेंट का भी तबादला कर दिया है. इस आलोक में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने शुकर्वार को अधिसूचना जारी कर दी है. आदेश के अनुसार, झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, रांची के कमांडेंट हरिहर सिंह मुंडा को अगले आदेश तक के लिए जमशेदपुर स्थानांतरित कर दिया गया है. वे झारखंड गृह रक्षा वाहिनी के सरायकेला-खरसावाँ के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे. वहीं, गिरिडीह के कमांडेंट कौशिक कुमार को अगेल आदेश तक के लिए झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. उन्हें जिला समादेष्टा, के.प्र.से., धुर्वा, रांची का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.  

इन कमांडेंट को किया गया पदस्थापित:

https://www.samridhbharat.in/media/2024-08/camscanner-08-23-2024-15.33.31.pdf

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More