युवा आक्रोश रैली: रणक्षेत्र में बदला मोरहाबादी मैदान, बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, सुरक्षाकर्मियों पर पत्थरबाजी

रांची: मोराबादी मैदान भाजपा का युवा आक्रोश रैली के कारण रणक्षेत्र में तब्दील होता नजर आ रहा है. आक्रोश रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा बार-बार बैरिकेडिंग को तोड़ने की कोशिश की जा रही थी, प्रशासनिक अधिकारिओं की अपील का भी कोई असर नहीं दिखा, जिसके बाद प्रशासन की ओर से वाटर टैंकर और आंसू गैस के गोले से नियंत्रित करने की कोशिश शुरु हुई, बावजूद  इसके प्रदर्शनकारी पुलिस-प्रशासन के साथ उलझते दिखे.

हम लड़ेंगे साथी, हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए



इधर प्रदर्शनकारी अपनी उग्रता का प्रदर्शन कर रहे थें, उधर बाबूलाल मरांडी हेमंत सरकार के खिलाफ प्रचंड युद्ध का सिंहनाद, अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर बाबूलाल मरांडी ने लिखा कि हेमंत सरकार के खिलाफ आरंभ है प्रचंड! हम लड़ेंगे साथी, युवाओं की आवाज उठाने के लिए, हम लड़ेंगे साथी, युवाओं को इंसाफ दिलाने के लिए, हम लड़ेंगे साथी, पेपर लीक का जवाब मांगने के लिए ,हम लड़ेंगे साथी, 5 लाख नौकरी का हिसाब मांगने के लिए, हम लड़ेंगे साथी, इन खून की एक-एक बूंदों का हिसाब मांगने के लिए, हम लड़ेंगे साथी, हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए

वीर जवानों पर पत्थरबाजी भाजपा- झामुमो

उधर बाबूलाल मरांडी पुलिस-प्रशासन के द्वारा  उग्र भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश पर सवाल उठा रहे थें. युवाओं को हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प दिला रहे हैं और इधर झामुमो प्रर्दशनकारियों के द्वारा पुलिस बलों  की गई पत्थरबाजी पर निशाना साध रही है. झामुमो ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर भापजा कार्यकर्ताओं के द्वारा पुलिस बल हमले की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि अत्यंत शर्मनाक! भारत माता के वीर जवानों पर पत्थरबाजी करते भाजपा कार्यकर्ता

 

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More