अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने हौथी के तीन ड्रोनों को मार गिराया

सना, 23 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने शुक्रवार को कहा कि लाल सागर में उसके नौसैनिक बलों ने यमन में हौथी समूह द्वारा लॉन्च किए गए बम से भरे तीन ड्रोन को गिरा दिया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा गया, “पिछले 24 घंटों में, अमेरिकी सेंट्रल कमांड बलों ने लाल सागर के ऊपर दो ईरानी समर्थित हौथी के मानव रहित हवाई वाहनों (यूएवी) और यमन के हौथी-नियंत्रित क्षेत्र में एक यूएवी को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया।”

सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, “ये यूएवी अमेरिका और गठबंधन बलों और क्षेत्र में व्यापारिक जहाजों के लिए एक स्पष्ट तौर पर खतरा थे।”

शुक्रवार की सुबह, हौथी समूह ने मिसाइलों, नौकाओं और ड्रोनों का उपयोग कर अदन की खाड़ी में एक मालवाहक जहाज और लाल सागर में ग्रीक ध्वज वाले एमवी सोयूनियन तेल टैंकर पर हमला करने की जिम्मेदारी ली।

पिछले वर्ष नवम्बर से, हौथी विद्रोहियों ने गाजा पट्टी में फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए इजरायल से जुड़े जहाजों को निशाना बनाया है।

जवाब में, लाल सागर में तैनात अमेरिकी-ब्रिटिश नौसैनिक गठबंधन ने समूह को रोकने के लिए जनवरी से ही हौथी ठिकानों पर नियमित हवाई हमले किए हैं और मिसाइल दागे हैं।

यूएवी की पहचान अमेरिका और गठबंधन सेनाओं के साथ-साथ क्षेत्र में जा रहे व्यापारिक जहाजों के लिए स्पष्ट खतरे के रूप में की गई थी। सेंटकॉम ने नेविगेशन की स्वतंत्रता की रक्षा करने और अमेरिका, गठबंधन और मर्चेंट जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इन खतरों को खत्म करने के लिए निर्णायक कार्रवाई की।

बयान में इस बात पर प्रकाश डाला गया कि नवीनतम ऑपरेशन ईरान समर्थित समूहों के साथ बढ़ते तनाव के बीच क्षेत्र में स्थिरता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए अमेरिकी बलों की चल रही प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

यह घटनाक्रम गाजा पट्टी में चल रहे इजरायली हमले के बीच हुई है, जिसके चलते 7 अक्टूबर को फिलिस्तीनी प्रतिरोध समूह हमास के हमले के बाद 40,000 से अधिक फिलिस्तीनी मौतें हुई हैं, जिसमें 1,139 लोग मारे गए थे।

–आईएएनएस

एकेएस/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More