झारखंड को अशांत करने की साजिश है ‘युवा आक्रोश रैली’! ‘अधिकार मार्च’ के बाद महुआ माजी का दावा
.jpg)
रांची: जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक ‘अधिकार मार्च’ के समापन के बाद जन सभा को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने दावा किया है कि भाजपा की ओर से निकाला गया ‘युवा आक्रोश मार्च’, झारखंड को अशांत करने की साजिश भर है. भाजपा को झारखंड के युवाओं की इतनी ही फिक्र होती तो कोयला की रॉयल्टी का भुगतान क्यों रोका गया था? यदि समय रहते झारखंड का 1.36 लाख करोड़ो की रॉयल्टी मिल गया होता, तो आज झारखंडी युवाओं की किस्मत बदल गयी होती. लेकिन केन्द्र सरकार हमारे ही पैसे पर कुंडली मार कर बैठी रही, आखिरकार माननीय न्यायालय को इस मामले में आदेश देना पड़ा.
अब नही सहेंगे अत्याचार
फिर से बनाएंगे #हेमंत_सरकार#झारखंडी_अधिकार_मार्च@HemantSorenJMM @JmmJharkhand @Jmm_Mahila pic.twitter.com/yrVcy9Ud4J— Mahua Maji (@mahuamajilive) August 23, 2024
कोयले की रॉयल्टी रोक युवाओं का किस्मत बदलने निकली है भाजपा
यदि रॉयल्टी का पैसा पहले मिल गया होता तो हम अपने युवाओं के लिए कई दूसरी योजनाओं की शुरुआत कर दिये होंते, लेकिन भाजपा बोलती कुछ और करती कुछ और है, झारखंड का पैसा रोककर हमारे युवाओं के सपने पर ताला लगाने वाली भाजपा आज ‘युवा आक्रोश मार्च’ निकालने की नौटंकी कर रही है. झारखंड की जनता सब कुछ देख समझ रही है इन हथकंडों से उसके हाथ कुछ भी नहीं लगने वाला है. राज्य की जनता इस बात को देख समझ रही है कि कैसे एक निर्वाचित सरकार को गिराने के लिए बार-बार ‘ऑपरेशन लोटस’ चलाया जा रहा है. लेकिन यह नापाक कोशिश हर बार विफल हो रही है. लोकसभा चुनाव के पहले एक चुनी हुई सरकार के मुखिया को जेल में डालने की साजिश रची गयी, पांच महीनों के कारावास के बाद भी कोर्ट में कोई सूबत नहीं पेश कर सकी, और आखिरकार जमानत मिली. कोर्ट ने भाजपा को आईना दिखला दिया, अब विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता आईना दिखलाने का काम करेगी.
भाजपा वाले कभी देश के अन्नदाता किसान के बारे में नहीं सोचा। हमारे हेमंत सोरेन ने लोन के बोज में दबे किसानों का 2 लाख तक का कर्ज माफ़ कर दिया है।
भाजपा अगर हितैषी है तो क्यों नहीं ऐसा कदम उठाया? #झारखंडी_अधिकार_मार्च pic.twitter.com/FIFrQjlaAU
— Jharkhand Mukti Morcha (@JmmJharkhand) August 23, 2024
