पलामू: पुलिस जवान और उसके भाई के घर भीषण डकैती, खुद को नक्सली बता रहे थे लूटेरे

पलामू: मेदिनीनगर सदर जिला थाना अंतर्गत सिंगरा के बजराहा में एक पुलिस जवान और उसके भाई के घर भीषण डकैती हुई. यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी है. 12-15 अपराधियों ने हथियार के बल पर इस घटना को अंजाम दिया. लुटेरे खुद को नक्सली बता रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद और सदर थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. घटना गुरुवार की रात करीब 12 बजे की है. कांस्टेबल संदीप राम के घर पर लुटेरे लकड़ी की सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़े और उसके बाद पूरे परिवार को बंदूक की नोंक पर बंधक बना लिया और घर में रखे जेवरात और नकदी लूट ली.

लुटेरों ने संदीप राम के पिता को बंधक बना लिया. उन्हें बंधक बनाने के बाद लुटेरों ने पिता से संदीप के बड़े भाई के घर का ताला खुलवाया और फिर लूटपाट की. संदीप राम के बड़े भाई लालसू राम ने शुक्रवार को बताया कि घर खुलवाने के बाद उसे हथियार के बल पर बंधक बना लिया गया। लुटेरों ने उसके हाथ-पैर बांधकर घर के कमरे में बंद कर दिया। बाद में लुटेरे उसके घर से नकदी और जेवरात लूट ले गए। लूटपाट करने वालों ने खुद को नक्सली बताया। सदर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद ने बताया कि दो घरों में डकैती की घटना हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और लुटेरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More