युवा आक्रोश रैली के काफिले को जांच के नाम पर रोके जाने की साजिश: बाबूलाल मरांडी
रांची: पूर्व सीएम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राजधानी रांची में आयोजित युवा आक्रोश रैली को प्रशासन के सहयोग से रोके जाने का आरोप लगाया है. बाबूलाल मरांडी का दावा है कि विभिन्न जिलों रैली में शामिल होने वाले काफिले को जांच के नाम पर रोकने की कोशिश की जा रही है. डाल्टनगंज, चंदवा, कुडू, लातेहार में काफिले को सरकार के इशारे पर जांच के नाम पर रोका गया. कुछ इसी तरह की खबर गोड्डा और संताल से भी आ रही है. गोड्डा सांसद अमित मंडल के काफिले को दुमका के हंसडीहा में रोक दिया गया. करीबन दो घंटें की ड्रामेबाजी के बाद आखिरकार बढ़ने की अनुमति प्रदान की गयी.
जांच के नाम पर वाहनों को रोकने की साजिश
हंसडीहा चौक को भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जाम करने की भी खबर है. जैसे ही प्रशासन ने इन गाड़ियों की जांच शुरु की, गोड्डा विधायक अमित मंडल की ओर से सरकार के विरोध में नारेबाजी की शुरुआत कर दी गयी. जिसके कारण पुलिस और प्रशासन के बीच तीखी बहस भी हुई. इस बीच हंसडीहा थाना प्रभारी ने दावा किया है कि हमारा मकसद कहीं से भी काफिला को रोकना नहीं था, यह एक सामान्य जांच प्रक्रिया थी. इस सामान्य जांच का भी विरोध किया जा रहा था. इस बीच राजधानी रांची में आक्रोश रैली और अधिकार रैली के नाम पर राजनीति भी तेज होती नजर आ रही है. भाजपा की ओर से युवा आक्रोश रैली का आयोजन किया जा रहा है, तो झामुमो की ओर से अधिकार मार्च निकालने जाने की तैयारी है और इस सबके बीच भाजपा और झामुमो के बीच जुबानी जंग भी तेज हो चुकी है.
डाल्टनगंज, चंदवा, कुडू, लातेहार में घंटो से युवा आक्रोश रैली में भाग लेने आ रहे लोगों को सरकार के इशारे पर रोका गया है।
हेमंत जी, आपको सुझाव देने वालों का धन्यवाद। जो आक्रोश रैली सिर्फ रांची तक सीमित थी, उसे आपके कृत्य ने पूरे राज्य में फैला दिया।#JharkhandKaYuvaAkrosh… pic.twitter.com/vJkQnoxfcv
— Babulal Marandi (@yourBabulal) August 23, 2024
मोरहाबादी मैदान में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन
युवा आक्रोश मार्च में शामिल होने राजधानी रांची पहुंचे केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया है कि हेमंत सोरेन की सरकार युवा आक्रोश रैली से पूरी तरह से हिल चुकी है. युवाओं को इस रैली में आने से रोकने लिए प्रशासन अपना पूरा जोर लगा रहा है. हर कदम पर उनको रोकने की कोशिश की जा रही है, राजधानी रांची में पहली बार युवाओं को रोकने के लिए कंटीले तार का इस्तेमाल किया जा रहा है. हेमंत सोरेन से ना तो झारखंड की सत्ता संभल रही है और ना ही पार्टी. अधिकारियों को चेतावनी देते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह भूलना नहीं चाहिए कि यह दो महीने की सरकार है. दो महीने में इस सरकार की विदाई होने वाली है.
कंटीले तारों की बाड़ेबंदी : हेमंत सरकार की विदाई तय
उधर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल ने कंटीले तारों की बाड़ेबंदी को हेमंत सरकरा की विदाई बताते हुए अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा कि “आज तक कहीं भी कंटीले तार सिर्फ 2 जगह इस्तेमाल हुए हैं। देश की सीमा पर और दूसरा वन्य प्राणियों की सुरक्षा के लिए.ये पहली बार है कि बेरोजगार युवाओं को रोकने के लिए कंटीले तार लगाए गए हैं। ऐसा ना तो पहले किसी ने देखा है, ना किसी ने सुना है।सरकार में बैठे लोग अपनी सुरक्षा कंटीले तारों से कर रहे हैं। ये अमानवीय, शर्मनाक और निंदनीय है।राज्य के सारे थानों को परसों से ही निर्देश दिए जा रहे हैं कि छात्रों को रोकना है, उन्हें रांची नहीं आने देना है।बेरोजगार युवा और छात्र कोई गोला बारूद लेकर नहीं आ रहे। वो सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त करने आ रहे हैं।ऐसे अमानवीय साधनों का इस्तेमाल करना, छात्रों को आने से रोकना, पुलिस शक्ति का दुरुपयोग कर ऐसा तुगलकी फरमान जारी करना… ये भी पहले नहीं सुना गया है।हेमंत जी, आने वाले चुनाव में यही युवा आपको आपके सिंहासन से उखाड़ फेंकेंगे।“
आज तक कहीं भी कंटीले तार सिर्फ 2 जगह इस्तेमाल हुए हैं। देश की सीमा पर और दूसरा वन्य प्राणियों की सुरक्षा के लिए…
ये पहली बार है कि बेरोजगार युवाओं को रोकने के लिए कंटीले तार लगाए गए हैं। ऐसा ना तो पहले किसी ने देखा है, ना किसी ने सुना है।
सरकार में बैठे लोग अपनी सुरक्षा… pic.twitter.com/e4FJ8xTpOE
— Babulal Marandi (@yourBabulal) August 23, 2024
युवाओं का भविष्य अंधेरे में डूबाने के बाद अब आक्रोश मार्च
भाजपा का दावा था 10 लाख युवा जुटेंगे
डिलीट होने से पहले वीडियो देख लीजिए
– 1950
– 1960
– 1970
– 1980
में युवा हुए साथियों को लाने के बाद भी 2 हज़ार नहीं पहुँच सकी है इनकी संख्या।
– 2 करोड़ नौकरी हर साल देने वालों के किसी भी छलावे में युवा नहीं आने वाले… https://t.co/g173RJfBFs
— Jharkhand Mukti Morcha (@JmmJharkhand) August 23, 2024
इस बीच भाजपा नेताओं की चेतावनी और हुंकार पर तंज कसते हुए सीएम हेमंत ने कहा कि भाजपा से अपनी पार्टी तो संभल नहीं रही है, दूसरे राज्यों से नेताओं को बुलाकर मोर्चे पर लगाया जा रहा है. महागठबंधन की सरकार राज्य की जनता के ताकत और आशीर्वाद पर टीकी हुई है. हमारी सरकार की प्राथमिकता गांव और देहात है. हमारी सरकार राजधानी रांची से चलने वाली सरकार नहीं है, यह गांव देहात आदिवासी-मूलवासियों की सरकार है. विपक्ष युवा आक्रोश रैली निकालने वाला है. युवाओं का भविष्य इसी भाजपा ने बर्बाद किया है. भाजपा की कॉरपोरेट नीतियों के कारण ही युवाओं का भविष्य अंधेरे में डूबा है. पूरे देश को गर्त में डूबाने वाली भाजपा आज युवा आक्रोश की बात कर रही है. सर्वाधिक नियुक्ति रेलवे, बैंक, फोर्स,कोल इंडिया में होती है, लेकिन केंद्र सरकार ने इसे बंद कर दिया और रोजगार की जिम्मेवारी राज्य सरकारों पर डाल दी गयी. लेकिन हमने हार नहीं मानी. हर दिन नियुक्तियां दे रहे हैं. अभी सिपाही की बहाली होनी है. आगे और भी नियुक्तियां सामने आयेगी.
